{"_id":"5a1aed8b4f1c1b78548bf62c","slug":"131511714187-chamba-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चुराह के दो गांवों में दस दिनों से अस्सी परिवारों के घरों में अंधेरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चुराह के दो गांवों में दस दिनों से अस्सी परिवारों के घरों में अंधेरा
Updated Sun, 26 Nov 2017 10:25 PM IST
विज्ञापन
डेमो इमेज
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
तीसा(चंबा)। चुराह उपमंडल के तहत ग्राम पंचायत थनेईकोठी के दो गांवों में दस दिनों से अंधेरा पसरा हुआ है। इसके चलते करीब 80 विद्युत उपभोक्ताओं को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। हालत यह है कि बिजली गुल होने से बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है तो वहीं गृहणियों को रात के समय खाना बनाने में भी दिक्कतें आ रही हैं। लोगों ने बताया कि यहां दस दिन पहले बसुआ गांव में लगा बिजली का ट्रांसफार्मर जल गया है। इसके चलते गांव बसुआ और भनोली में विद्युत आपूर्ति पूरी तरह से ठप पड़ी है। विद्युत उपभोक्ताओं ने बिजली बहाली के बारे में कई बार विद्युत बोर्ड से आग्रह कर चुके हैं। मगर अभी तक बिजली आपूर्ति बहाल नहीं की गई है। इसके चलते ग्रामीणों में काफी रोष है।
जानकारी के अनुसार बसुआ गांव में लगा ट्रांसफार्मर दस दिन पहले किसी कारणवश जल गया था। इस वजह से क्षेत्र के लोग दिक्कतें झेलने को मजबूर हैं। उपभोक्ता रमेश कुमार, बिमला देवी, पूजा देवी, राजकुमार, देविन्द्र कुमार, उमेश कुमार, पुष्पा देवी, रेखा देवी, कमल कुमार, भगत राम, कुलदीप कुमार, खेमराज, कंचन देवी, उर्मिला देवी, संतोष देवी, राधा देवी, प्रवीण कुमार और रोमेश कुमार ने बताया कि ट्रांसफार्मर से उक्त दोनों गांवों को विद्युत आपूर्ति की जाती है। मगर ट्रांसफार्मर जलने के चलते विद्युत आपूर्ति पिछले दस दिनों से ठप चल रही है। ग्रामीणों ने बताया कि विद्युत बोर्ड ने यहां बिजली की तारों को भी पेड़ों पर लटकाया है। इस वजह से यहां आए दिन बिजली की लाइनें टूट जाती है। सबसे अधिक परेशानी सर्दियों के मौसम में रहती है। ग्रामीणों ने विद्युत बोर्ड से आग्रह किया है कि जल्द से जल्द विद्युत आपूर्ति बहाल की जाए।
नए ट्रांसफार्मर लगाए जाने भेजी गई है डिमांड : सहायक अभियंता
विद्युत बोर्ड के सहायक अभियंता रोशन लाल ने बताया कि इस बारे में उन्हें जानकारी है। उन्होंने कहा कि नए विद्युत ट्रांसफार्मर की मांग की गई है। जल्द ही विद्युुत आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी।