{"_id":"5a1303924f1c1bc8678bc9e9","slug":"131511195538-chamba-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"साहब छह महीनों से नहीं हुई वेतन की अदायगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
साहब छह महीनों से नहीं हुई वेतन की अदायगी
Updated Mon, 20 Nov 2017 10:02 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तकनीकी सहायकों को छह महीने से नहीं मिला वेतन
उपायुक्त के माध्यम से ग्रामीण विकास एवं पंचायतीराज विभाग के सचिव को भेजा ज्ञापन
वेतन न मिलने से परिवार के पालन-पोषण में पेश आ रही दिक्कतें
अमर उजाला ब्यूरो
चंबा। जिला में सेवाएं दे रहे तकनीकी सहायकों को पिछले छह महीनों से वेतन की अदायगी नहीं हुई है। इस वजह से सहायकों के लिए परिवार का पालन पोषण करना मुश्किल हो गया है। जिला तकनीकी सहायक संघ का प्रतिनिधिमंडल सोमवार को उपायुक्त सुदेश मोख्टा से मिला। इस दौरान प्रतिनिधिमंडल ने उपायुक्त के माध्यम से ग्रामीण विकास एवं पंचायतीराज विभाग के सचिव को उपायुक्त के माध्यम से ज्ञापन भेजा। प्रतिनिधिमंडल में शामिल दलीप कुमार, सोहन लाल, रजिंद्र कुमार, सुरिंद्र कुमार, विजय कुमार, अंजू, रूबनेश, रणजीत सिंह, मुकेश कुमार, योगराज, सुरेंद्र कुमार, मान सिंह, दिनेश कुमार, करतार सिंह और दलीप कुमार ने बताया कि छह महीनों से उन्हें वेतन की अदायगी नहीं हुई है। इसके चलते उन्हें काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। वेतन की अदायगी न होने से उनके लिए परिवार का पालन पोषण भी उधार लेकर करना पड़ रहा है। उन्होंने बताया कि इस बारे वे संबंधित विभाग से कई बार आग्रह कर चुके हैं। मगर अभी तक उनके वेतन की अदायगी नहीं की गई हैै। उन्होंने ज्ञापन के माध्यम से ग्रामीण विकास एवं पंचायतीराज विभाग के सचिव से मांग की है कि उनके वेतन की अदायगी जल्द से जल्द की जाए। साथ ही हर महीने के पहले सप्ताह में उनके वेतन का भुगतान किया जाए। ताकि उन्हें राहत मिल सके।