फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   कियाणी की टीम ने 17 रनों से दी कीड़ी की टीम को मात

कियाणी की टीम ने 17 रनों से दी कीड़ी की टीम को मात

Thu, 16 Nov 2017 11:33 PM IST
Updated Thu, 16 Nov 2017 11:33 PM IST
विज्ञापन
कियाणी की टीम ने 17 रनों से दी कीड़ी की टीम को मात
cricket
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
चंबा। ऐतिहासिक चौगान मैदान में चल रहे राज कुमार ब्रिजेंद्र सिंह मेमोरियल क्रिकेट प्रतियोगिता के तहत वीरवार को दो मुकाबले हुए। पहले मुकाबले में कियाणी की टीम ने कीड़ी की टीम को 17 रनों से हराया। जबकि दिन के दूसरे मुकाबले में किवी ब्वॉयज की टीम ने राजपुरा की टीम को नौ विकेट से करारी शिकस्त दी।

आयोजक सचिव राजीव सहगल ने बताया कि पहले मैच में कियाणी की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित बीस ओवरों में 133 रन बनाए। इसमें पंकज ने 31, राहुल ने 29 और चीकू ने 17 रनों की पारी खेली। लक्ष्य का पीछा करने उतरी कीड़ी की टीम 116 रन ही बना सकी। इसमें मनोज ने सर्वाधिक 53 और सन्नी ने 22 रनों का योगदान दिया। मगर टीम को जीत नहीं दिला पाए। कियाणी ने यह मैच 17 रनों से जीतकर प्रतियोगिता के अगले राउंड में प्रवेश किया। जबकि दूसरा किवी ब्वॉयज और राजपुरा के बीच खेला गया। इस मैच में राजपुरा ने पहले बल्लेबाजी की। मगर राजपुरा के खिलाड़ी संभलकर नहीं खेल पाए और पूरी टीम 62 रनों ही आल आउट हो गई। इसमें ऋशु ने सर्वाधिक 22 रन बनाएं। किवी ब्वॉयज की ओर से बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए रोहित ने तीन विकेट चटकाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी किवी ब्वॉयज की टीम ने एक विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। इसमें सर्वाधिक सचिन ने 27 और प्रियन ने 15 रन बनाए। इस जीत के साथ किवी ब्वॉयज की टीम ने प्रतियोगिता के अगले दौर में प्रवेश किया। शुक्रवार को भी प्रतियोगिता के तहत दो मुकाबले खेले जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed