{"_id":"65c7a9207814efb4ee071057","slug":"130-students-appeared-for-disha-scholarship-exam-in-dav-school-chamba-news-c-88-1-ssml1004-118123-2024-02-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: डीएवी स्कूल में 130 विद्यार्थियों ने दी दिशा छात्रवृत्ति परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: डीएवी स्कूल में 130 विद्यार्थियों ने दी दिशा छात्रवृत्ति परीक्षा
Sat, 10 Feb 2024 10:19 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Sat, 10 Feb 2024 10:19 PM IST
विज्ञापन
चंबा। अमर उजाला दिशा की ओर से छात्रवृत्ति प्रतियोगी परीक्षा का आयोजन शनिवार को डीएवी स्कूल चंबा में किया गया।
दसवीं, जमा एक और जमा दो के क्रमश: 77, 26 और 27 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी। कुल 130 विद्यार्थियों ने यह परीक्षा दी। स्कूल में सुबह 9:00 बजे ही विद्यार्थी पहुंच गए थे। इसके बाद परीक्षा अधीक्षक प्रदीप कुमार ने विद्यार्थियों को इस स्कॉलरशिप परीक्षा के बारे में जानकारी दी। परीक्षा का प्रारूप भी बताया। 9:20 मिनट पर विद्यार्थी परीक्षा कक्ष में रोल नंबर के तहत बैठे। ड्यूटी पर तैनात अध्यापकों ने बच्चों को ओएमआर सीट वितरित कीं। इसके बाद इन्हें भरने के बारे में बताया गया। सुबह 9:30 पर परीक्षा शुरू हुई। परीक्षा हाल में अध्यापकों की ओर से निगरानी की गई। परीक्षा के बाद केंद्र से निकले विद्यार्थी प्रश्नपत्रों को लेकर एक-दूसरे से चर्चा और अंकों को लेकर जमा और घटाव करते दिखे। परीक्षा को लेकर विद्यार्थियों में खासा उत्साह रहा। परीक्षा अधीक्षक ने विद्यार्थियों को इस स्कॉलरशिप परीक्षा के बारे में जानकारी दी। विद्यार्थियों का कहना है कि अमर उजाला की दिशा परीक्षा विद्यार्थियों को आगामी भविष्य की परीक्षाओं के लिए तैयार करना है। आगामी समय में भी इस प्रकार की परीक्षाओं का आयोजन होता रहना चाहिए। जिससे विद्यार्थियों को इसका लाभ मिल सके।
-- परीक्षा अधीक्षक प्रदीप कुमार ने बताया कि अमर उजाला का यह प्रयास काफी सराहनीय है। कहा कि इससे बच्चों को प्रतियोगी परीक्षा में भाग लेने का अनुभव होगा। साथ ही आगामी परीक्षाओं की तैयारियों में भी मदद मिलेगी।
-- तीन दिन में 377 विद्यार्थियों ने दी परीक्षा
जिला चंबा में अमर उजाला दिशा की परीक्षा आठ जनवरी को राइजिंग स्टार पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल चंबा हुई। इसमें तीस विद्यार्थी बैठे। भारतीय पब्लिक स्कूल चंबा में 59 और नौ जनवरी को महर्षि दयानंद आदर्श विद्यालय चंबा में 158 विद्यार्थियों ने यह परीक्षा दी। शनिवार को डीएवी सीनियर सेकेंडरी पब्लिक स्कूल चंबा में 130 विद्यार्थी परीक्षा में बैठे। कुल 377 विद्यार्थियों ने जिला चंबा में अमर उजाला दिशा की छात्रवृत्ति परीक्षा दी।
विज्ञापन
--