{"_id":"5e95e3aa8ebc3e774051f868","slug":"130-quartine-people-send-her-home-in-chamba-chamba-news-sml33039875","type":"story","status":"publish","title_hn":"14 दिन क्वारंटीन सेंटर रहने के बाद 130 लोग हुए घरों को रवाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
14 दिन क्वारंटीन सेंटर रहने के बाद 130 लोग हुए घरों को रवाना
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंबा। कर्फ्यू और लॉकडाउन के कारण जिले की सीमा पर स्थित क्वारंटीन सेंटरों में रखे गए सैकड़ों लोगों को प्रशासन ने घर पहुंचाना शुरू कर दिया है। इसके लिए एचआरटीसी बसों की सेवाएं ली जा रही है। प्रारंभिक स्तर पर 14 दिन का क्वारंटीन पूरा करने वाले 130 लोगों को घर भेज दिया गया है।
प्रशासन ने चुवाड़ी और डलहौजी के क्वारंटीन सेंटरों में रखे कुल 530 लोगों में 14 दिन की अवधि पूरी करने वाले 320 लोगों को घर भेजने का फैसला लिया है। इससे जिले के क्वारंटीन केंद्रों में फंसे परिवारों का लंबा इंतजार भी खत्म हो गया है।
गौरतलब हो कि बाहरी राज्यों और जिलों से बिना अनुमति जिले की सीमा में कर्फ्यू और लॉकडाउन के दौरान दाखिल लोगों को प्रशासन ने क्वारंटीन सेंटरों में रखा है। इसके तहत चुवाड़ी और डलहौजी विधानसभा क्षेत्रों में 530 लोग निगरानी में रखे गए थे। इसमें 14 दिनों की अवधि पूरी करने वाले करीब 320 लोग हैं।
विज्ञापन
मंगलवार को एचआरटीसी चंबा डिपो प्रबंधन ने प्रशासन के निर्देश पर हटली, लाहडू और तुन्नूहट्टी में एचआरटीसी की बसों को लोगों को छोड़ने के लिए तैयार रखा था। प्रशासनिक आदेशों के बसों के जरिये देरशाम करीब 130 लोगों को घर पहुंचाया गया है।
एडीसी चंबा मुकेश रेस्पवाल ने बताया कि चुवाड़ी और डलहौजी के क्वारंटीन सेंटरों में रखे 320 लोगों ने 14 दिनों की समयावधि पूरी कर ली है। इनमें 130 लोगों को घर छोड़ने की व्यवस्था की गई। बुधवार को 14 दिनों की अवधि पूरी करने वाले सभी लोगों को घर पहुंचा दिया जाएगा।