{"_id":"5c950201bdec2214222a80ec","slug":"121553269249-chamba-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चंबा-पांगी वाया जम्मू मार्ग पर वाहनों की आवाजाही ठप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंबा-पांगी वाया जम्मू मार्ग पर वाहनों की आवाजाही ठप
विज्ञापन
चंबा। चंबा-पांगी वाया जम्मू मार्ग पर तीन दिनों से वाहनों की आवाजाही ठप है। इस कारण लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उक्त मार्ग पर उरू व धरवास ढांक के समीप भारी भूस्खलन हुआ है। इस कारण यहां सड़क का नामोनिशान मिट गया है। लोगों ने बताया कि मार्ग को बहाल करने के लिए अभी तक मशीन नहीं लग पाई है। लोग घाटी में फंस कर रहे गए हैं।
प्राप्त जानकारी के अनुसार यह मार्ग बीआरओ के तहत आता है। जो पिछले तीन दिनों से ठप पड़ा हुआ है। भारी भूस्खलन होने कारण मार्ग अभी तक बहाल नहीं हो पाया। लोगों ने बताया कि घाटी से आवाजाही के लिए वर्तमान में एक ही मार्ग है। लेकिन यह मार्ग भी तीन दिनों से बंद पड़ा हुआ है। बुधवार को यहां भूस्खलन हुआ था। ऐसे में मार्ग अभी तक बहाल नहीं हो पाया है।
लोगों में राज कुमार, सुरेश कुमार, देवी चंद, ज्ञान सिंह, प्रकाश चंद, योग राज, सुरेंद्र कुमार, चमन लाल, दिवान चंद, राज कुमार, उमेश कुमार, वीरेंद्र कुमार का कहना है कि वर्तमान में हेलीकॉप्टर उड़ानें भी नहीं हो पा रही हैं। घाटी में भारी हिमपात हुआ है। इस कारण वाया साच पास मार्ग पहले से ही बंद है। लेकिन अब वाया जम्मू मार्ग भी ठप होने से लोग परेशान हो गए हैं। लोगों ने बीआरओ से मांग की है कि जल्द से जल्द मार्ग को बहाल किया जाए।