{"_id":"5c926dfcbdec2213fa1fa93a","slug":"121553100284-chamba-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"होली त्यौहार पर चंबा के बाजारों में बिका बिना प्रिंट रेट का सामान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
होली त्यौहार पर चंबा के बाजारों में बिका बिना प्रिंट रेट का सामान
विज्ञापन
चंबा। चंबा शहर के बाजार में होली त्यौहार के उपलक्ष्य पर मनमाने दाम पर वसूले गए। इसकी वजह यह है कि बाजार में बिना प्रिंट रेट का सामान ही बिका। इस वजह से माप तोल विभाग और एक्साइज विभाग की ओर से इसकी जांच करने के लिए कोई भी अधिकारी बाजार नहीं पहुंचा। पिचकारियों के पैकिंग पर कोई मूल्य नहीं लगा था।
इसे देख ग्राहक दुकानदार से मोल भाव कर पाता। दुकानदार की जो मर्जी में आया उसने उसी दाम पर ग्राहक को पिचकारी बेची। इसी तरह लिफाफे में बंद रंग भी बेचे गए। उनके ऊपर भी किसी प्रकार का मूल्य नहीं लगा था। त्योहारी सीजन में अकसर बाजार में बिना मूल्य वाला चाइनीज सामान बेचा जाता है। इसको लेकर पहले भी कई बार सवाल उठते रहे हैं। मगर आज दिन तक इसमें कोई ठोस कार्रवाई देखने को नहीं मिली।
नियमानुसार बाजार में बिकने वाले हरेक उत्पाद के ऊपर उसका मूल्य लगा होना चाहिए। जिससे ग्राहक को उसके सही दाम का पता चल सके। मगर दुकानदार जानबूझ कर बिना मूल्य वाला चाइनीज सामान बेचने के लिए लाते हैं। इससे दुकानदार तो मोटी कमाई करते हैं। मगर आम लोगों की जेब को इससे चूना लगता है। ऐसा नहीं है कि दुकानदार चोरी छिपे बिना मूल्य का सामान बेचते हैं। बल्कि त्यौहारी सीजन में बाजार की सड़क पर टेबल लगाकर सरेआम ऐसा सामान बेचा जाता है। इसको लेकर प्रशासन को कड़े कदम उठाने की आवश्यकता है। शहरवासियों ने बिना मूल्य वाले उत्पादों की बिक्री पर रोक लगाने की मांग की है।