फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   शंकर पहुंचे कैलाश, बम-बम भोले के जयकारों से गूंजा भरमौर

शंकर पहुंचे कैलाश, बम-बम भोले के जयकारों से गूंजा भरमौर

Mon, 04 Mar 2019 10:27 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 04 Mar 2019 10:27 PM IST
विज्ञापन
शंकर पहुंचे कैलाश, बम-बम भोले के जयकारों से गूंजा भरमौर
भरमौर (चंबा)। भरमौर चौरासी परिसर में महाशिवरात्रि का पर्व धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान श्रद्धालुओं ने मंदिर परिसर में शीश नवाया और पूजा अर्चना की। इस दौरान भरमौर नगरी भगवान शिव के जयकारों से गूंज उठी। माना जाता है कि महाशिवरात्रि के दिन भगवान शंकर अपने धाम कैलाश पहुंच जाते है। इस दिन कुछ पल चौरासी परिसर में महादेव ठहरे। चौरासी परिसर में शिवलिंगों को इस पावन पर फूलो से सजाया गया।
विज्ञापन


पवित्र मणिमहेश यात्रा के समापन के बाद भगवान शिव कैलाश को छोड़ कर पाताल लोक अपने भक्तों को मिलने जाते हैं और महाशिरात्रि के दिन कैलाश धाम लौट आते हैं। सुबह से चौरासी परिसर के मणिमहेश मंदिर और धर्मराज मंदिर के भीतर मौजूद लिंगों का विशेष श्रृंगार भी किया जाता है। गंगा, जल, दूध, शहद, घी, बिल्व पत्र और पुष्प से स्नान आदि करवाने के बाद पांच मेवे का भोग लगाया जाता है। सोमवार रात को चौरासी परिसर मे मौजूद मणिमहेश लिंग और धर्मराज लिंग में चार पहर की पूजा अर्चना की गई।
विज्ञापन


साल मे यह अवसर महाशिरात्रि के दिन आता है। यह पूजा रात दस बजे, बारह बजे, दो बजे फिर चार बजे होगी। उसके बाद जो रोजाना सुबह शाम पूजा होती है, वह वैसे ही होगी। इस दौरान श्रद्धालु आयोजित जागरण में भी हाजिरी भरते हैं। ऐसी मान्यता है कि भगवान शंकर अपने कैलाश धाम जाने से पहले कुछ पल चौरासी मे रुकते है। धर्मराज मंदिर के पुजारी पंडित लक्ष्मण दत्त शर्मा बताते है कि महाशिरात्रि के दिन चौरासी मंदिरों का विशेष रूप से पूजा अर्चना की जाती है और शाम को चार पहर की पूजा होती है। अगर कोई भक्त महाशिवरात्रि की शाम को जागरण करें और व्रत रखे तो जन्म के पुण्य अर्जित कर लेते है। मंणिमहेश मंदिर के पुजारी सुरेश शर्मा बताते है कि महाशिवरात्रि के शाम को चौरासी परिसर पर सारी रात जागरण किया जाता है। मंगलवार को चौरासी परिसर में भंडारे का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed