फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   भिद्रोह स्कूल के छात्रों ने किया कक्षाओं का बहिष्कार

भिद्रोह स्कूल के छात्रों ने किया कक्षाओं का बहिष्कार

Mon, 16 Jul 2018 11:08 PM IST
Updated Mon, 16 Jul 2018 11:08 PM IST
विज्ञापन
भिद्रोह स्कूल के छात्रों ने किया कक्षाओं का बहिष्कार
protest - फोटो : demo pics

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

चंबा। राजकीय उच्च पाठशाला भिद्रोह में छठे दिन भी छात्रों ने कक्षाओं का बहिष्कार किया। छात्रों और अभिभावकों की एक ही मांग है कि स्कूल में अध्यापकों के खाली पड़े पदों को शीघ्र भरा जाए। मगर सरकार और शिक्षा विभाग उनकी मांग को पूरा नहीं कर पा रहे हैं। इसकी वजह से छात्रों को हड़ताल करने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है। स्कूल में शिक्षा ग्रहण करने वाले 61 छात्र-छात्राएं सरकार से बार-बार अध्यापकों की नियुक्ति करने की मांग कर रहे हैं। स्कूल प्रबंधन समिति अध्यक्ष ताजदीन खान ने बताया कि छात्रों को हड़ताल करते हुए छह दिन हो चुके हैं।

मगर अभी तक शिक्षा विभाग की ओर से कोई अधिकारी बच्चों से बात करने नहीं पहुंचा। इसकी वजह से अभिभावकों का गुस्सा और भड़क गया है। मंगलवार को सभी अभिभावक छात्र-छात्राओं को लेकर सलूणी-किहार मार्ग पर कैंथली पुल के पास चक्का जाम करेंगे। इस दौरान मार्ग से किसी भी वाहन को गुजरने नहीं दिया जाएगा। चक्का जाम तब तक नहीं खोला जाएगा, जब तक उनकी मांग को पूरा नहीं किया जाता। उन्होंने कहा कि एक ओर प्रदेश सरकार शिक्षा के बेहतरी को लेकर बड़े-बड़े दावे कर रही है। वहीं दूसरी तरफ स्कूलों में अध्यापकों के रिक्त पद नहीं भरे जा रहे हैं। इससे पता चलता है कि सरकार की कथनी और करनी में कितना अंतर है। उन्होंने कहा कि चक्का जाम के बाद भी उनकी मांग पूरी नहीं हुई, तो सभी अभिभावक और छात्र शिक्षा विभाग के कार्यालय के बाहर धरने पर बैठ जाएंगे।
विज्ञापन


इन विषयों के अध्यापकों के पद खाली
स्कूल में मुख्याध्यापक का पद खाली पड़ा है। इसके अलावा टीजीजी नॉन मेडिकल, मेडिकल, एलटी, कला अध्यापक, शास्त्री और पीटीई का पद भी खाली है। स्कूल मेें मात्र टीजीटी आर्ट्स का इकलौता अध्यापक सेवाएं दे रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed