{"_id":"5ad4d2654f1c1b76098b4dd9","slug":"121523896933-chamba-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सलूणी से हरिद्वार बस सेवा हो शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सलूणी से हरिद्वार बस सेवा हो शुरू
Updated Mon, 16 Apr 2018 10:29 PM IST
विज्ञापन
hrtc shimla
- फोटो : demo pics
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
सुरंगाणी (चंबा)। सलूणी से हरिद्वार के लिए बस सेवा शुरू करने की मांग लोगों ने की है। बस सेवा शुरू होने से तीसा और सलूणी की 60 पंचायतों के लोगों को लाभ मिलेगा। लोगों ने बताया कि बस सेवा न होने से लोगों को हरिद्वार जाने के लिए चंबा जाकर बस लेनी पडती है, या पठानकोट जाकर रेल से जाना पड़ता है। अगर सलूणी से हरिद्वार बस शुरू होती है तो सलूणी-तीसा की कई पंचायतों के लोगों को इसका लाभ मिलेगा।
ग्रामीण सुरेश ठाकुर, चैन लाल, पंकज कुमार, जय दियाल, मान सिंह, हरि सिंह, हंसराज, संतोष कुमार, मान सिंह, रमन कुमार, विजय कुमार, विक्रम सिंह, रमेश कुमार, दुनी चंद सहित अन्यों ने कहा कि अगर बस सेवा लोगों को मिलनी चाहिए।
विज्ञापन