फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   मछराली में ल्हासा गिरने से अवरुद्ध रहा मार्ग

मछराली में ल्हासा गिरने से अवरुद्ध रहा मार्ग

Sun, 14 Jan 2018 10:48 PM IST
Updated Sun, 14 Jan 2018 10:48 PM IST
विज्ञापन
मछराली में ल्हासा गिरने से अवरुद्ध रहा मार्ग
साहो (चंबा)। चंबा-साहो मार्ग पर कटिंग कार्य के चलते मछराली नामक स्थान पर रविवार सुबह यातायात के लिए बंद हो गया। मार्ग के अवरुद्ध होने से साहो-सिल्लाघ्राट से आने वाली एचआरटीसी की बसें, निजी बसों सहित छोटे वाहनों की कतारें लग गईं। दो घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद ठेकेदार के मजदूरों ने मार्ग को यातायात के लिए बहाल किया।
विज्ञापन

गौरतलब हो कि चंबा-साहो मार्ग को चौड़ा करने का कार्य चला हुआ है। ऐसे में अक्सर चंबा-साहो मार्ग पर वाहनों की रफ्तार थमती रहती है। रविवार सुबह सात बजे चंबा-साहो मार्ग पर मछराली नामक स्थान पर ल्हासा गिरने से मार्ग पर वाहनों की रफ्तार थम गई। ल्हासे, चट्टानों के चलते पैदल राहगीर भी एक छोर से दूसरे छोर तक नहीं पहुंच पा रहे थे। दो घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद मार्ग यातायात के लिए बहाल किया। लोगों राजीव कुमार, मनोज कुमार, संदीप कुमार, बजरो राम, हुक्म चंद, रमेश कुमार, संजीव कुमार ने लोनिवि के अधिशासी अभियंता से मांग की है कि मार्ग पर निजी ठेकेदार द्वारा पानी का छिड़काव करवाए जाने बारे आदेश जारी किए जाएं।
विज्ञापन

लोनिवि के एक्सईएन जीत सिंह ठाकुर ने बताया कि चंबा-साहो मार्ग पर मछराली नामक स्थान पर कुछ देर के लिए मार्ग बाधित हुआ था। जिसे यात्रियों की सहूलियत को देखते हुए जल्द ही बहाल करवा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed