फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   अमरनाथ व वैष्णो देवी यात्रा की तर्ज पर बने मणिमहेश यात्रा बने श्राइन बोर्ड

अमरनाथ व वैष्णो देवी यात्रा की तर्ज पर बने मणिमहेश यात्रा बने श्राइन बोर्ड

Sun, 03 Sep 2017 11:16 PM IST
Updated Sun, 03 Sep 2017 11:16 PM IST
विज्ञापन
अमरनाथ व वैष्णो देवी यात्रा की तर्ज पर बने मणिमहेश यात्रा बने श्राइन बोर्ड
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

भरमौर(चंबा)। मणिमहेश यात्रा के दौरान रही अव्यवस्था को लेकर मणिमहेश यात्रा विकास मंच ने केंद्र व हिमाचल सरकार से मांग की है कि मणिमहेश यात्रा का अमरनाथ व माता वैष्णो देवी यात्रा की तर्ज पर इसका श्राइन बोर्ड बनाया जाए। मणिमहेश यात्रा विकास मंच अध्यक्ष मोती राम शर्मा, उपाध्यक्ष शिवचरण कपूर, महासचिव ज्ञान सिंह ठाकुर, सह सचिव संजीव कुमार, कोषाध्यक्ष टेक चंद ठाकुर, प्रैस सचिव गोपाल सिंह ठाकुर, कार्यकारणी सदस्यों में धीरज राम ठाकुर, गौतम राम ठाकुर, उधमी राम ठाकुर, उत्तम ठाकुर, मनोज ठाकुर, रंजीत शर्मा, विनोद कुमार, संजय कुमार, अजय कुमार ने कहा कि मणिमहेश यात्रा का श्राइन बोर्ड बनाया जाए। जिसका अध्यक्ष राज्यपाल को बनाया जाए। जब तक मणिमहेश यात्रा का श्राइन बोर्ड नहीं बन जाता तब तक प्रदेश सरकार यात्रा का जिम्मा आईपीएस अधिकारी या हिमाचल प्रदेश प्रशासनिक अधिकारी को सौंपे। जो मणिमहेश यात्रा को पूर्ण रूप से देखे। प्रशासनिक तौर पर 15 दिनों की मणिमहेश यात्रा की अवधि को बढ़ाकर तीन माह किया जाए। जिससे जहां जिले के बेरोजगार युवाओं को रोजगार मिलेगा तो वहीं, प्रदेश पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा। मंच ने मांग उठाई है कि पठानकोट-चंबा-भरमौर राष्ट्रीय उच्च मार्ग को चौड़ा किया जाए। साथ ही मार्ग पर स्थित ब्लैक स्पाट को चिन्हित कर भूस्खलन वाली पहाड़ियों पर सीमेंट स्प्रे करवाया जाए। जिससे यात्रा के दौरान यात्रियों को दिक्कतों का सामना न करना पड़े। कहा कि मणिमहेश यात्रा विकास मंच मणिमहेश यात्रा 2017 के दौरान रही अव्यवस्थाओं बारे जल्द ही देश के प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री, राज्यपाल, पर्यटन मंत्री, मुख्य सचिव, उपायुक्त चंबा को पत्र लिख अवगत करवाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed