{"_id":"598c936a4f1c1b2b038b45bf","slug":"121502385002-chamba-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"करियां बाजार में शौचालय नहीं, दिक्कत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
करियां बाजार में शौचालय नहीं, दिक्कत
Updated Thu, 10 Aug 2017 10:40 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जुम्महार (चंबा)। विकास खंड मैहला के तहत आती ग्राम पंचायत करियां के मुख्य बाजार में सार्वजनिक शौचालय नहीं है। इसके चलते यहां रोजाना आवाजाही करने वाले लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों की मानें तो इसके बारे में वे कई बार पंचायत प्रतिनिधियों समेत जिला प्रशासन से भी आग्रह कर चुके हैं लेकिन अभी तक करियां बाजार में सार्वजनिक शौचालय का निर्माण नहीं हो पाया है। करियां बाजार में करीब साठ से भी अधिक दुकानें हैं। इसके चलते दुकानदारों को भी सार्वजनिक शौचालय न होने की वजह से परेशानी हो रही है।
लोगों बबलू कुमार, पप्पू सिंह, अक्षय कुमार, संजय कुमार, अमित कुमार, अजय कुमार, राजेश कुमार, पूर्ण चंद, चमन सिंह, सतीश कुमार आदि ने बताया कि करियां बाजार में लोगों की आवाजाही बढ़ गई है। अब जिला कल्याण विभाग का कार्यालय भी करियां स्थानांतरित हो गया है। ऐसे में यहां रोजाना दर्जनों लोग अपने कार्यों को लेकर पहुंचते हैं। स्थानीय लोगों ने पंचायत प्रतिनिधियों से मांग की है कि करियां बाजार में शौचालय का निर्माण करवाया जाए।