फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   12,000 people of Telka will get relief from power cut.

Chamba News: तेलका के 12,000 लोगों को बिजली कट से मिलेगा छुटकारा

Tue, 10 Dec 2024 10:52 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Tue, 10 Dec 2024 10:52 PM IST
विज्ञापन
12,000 people of Telka will get relief from power cut.
तेलका (चंबा)। उप तहसील तेलका के तेलका सालवां में 33/11 केवी सब स्टेशन जल्द ही स्थापित होगा। विद्युत सब स्टेशन का निर्माण होने से क्षेत्र की 12,000 की आबादी को राहत मिलेगी। विद्युत बोर्ड प्रबंधन के प्रस्ताव को आखिरकार स्वीकृति मिलने के बाद अब लोक निर्माण विभाग मंडल सलूणी की ओर से रेल विकास निगम लिमिटेड कंपनी को टेंडर आवंटित किया गया है। 33 केवी सब स्टेशन का निर्माण होने से सात पंचायतों के के लोगाें को बिजली की आंख-मिचौनी से छुटकारा मिलेगा।
विज्ञापन

तेलका समेत ग्राम पंचयात सालवां, मौड़ा, द्रेकडी, सेरी करवाल, बड़का और भजोत्रा के अधीन आने वाले गांवों में सर्दियों के दिनों में अकसर लोगों को बिजली की आंख-मिचौनी का सामना करना पड़ता रहा है। इतना ही नहीं, कई बार तो एक बार बिजली गुल हो जाए तो उसे सुचारू होने में लंबा इंतजार भी करना पड़ता है। ग्रामीणों की ओर से बिजली की समस्या को लेकर कई बार विद्युत बोर्ड प्रबंधन के अधिकारियों से मांग भी उठाई गई। इसके तहत विद्युत बोर्ड के अधिकारियों ने अपने स्तर पर सब स्टेशन बनाने को लेकर प्रस्ताव बना कर स्वीकृति के लिए भेजा। जिसे अब आखिरकार स्वीकृति मिल गई है। इसके बाद अब आखिरकार लोक निर्माण विभाग की ओर से सब स्टेशन निर्मित करने का कार्य रेल विकास निगम लिमिटेड कंपनी को टेंडर आवंटित कर दिया गया है। बिजली की समस्या का समाधान होने से सबसे अधिक लाभ स्कूली विद्यार्थियों समेत बीमार लोगों को मिलेगा। साथ ही क्षेत्र में बने अन्य सब स्टेशनों पर विद्युत खपत को भी राहत मिलेगी।
विज्ञापन


बिजली की बढ़ती खपत और सुचारू रूप से बिजली सप्लाई के लिए तेलका में 33 केवी सब स्टेशन स्थापित किया जा रहा है। इसके लिए रेल विकास निगम लिमिटेड कंपनी को टेंडर दे दिया गया हैं। नए सब स्टेशन से ग्राम पंचायत सालवां, मौड़ा, द्रेकडी, सेरी करवाल, बड़का और भजोत्रा के लोगाें को लाभ मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

पंकज कुमार, अधिशासी अभियंता, विद्युत बोर्ड मंडल डलहौजी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed