फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   120 meter road built overnight with JCB in forest land without permission

Chamba News: बिना अनुमति लिए वनभूमि में जेसीबी से रातोंरात बना दी 120 मीटर सड़क

Wed, 10 Jul 2024 10:04 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Wed, 10 Jul 2024 10:04 PM IST
विज्ञापन
120 meter road built overnight with JCB in forest land without permission
चंबा की डांड पंचायत में वन भूमि पर रातों रात बनाया गया खेल मैदान।संवाद
चंबा। डांड पंचायत के प्रधान पर रातोंरात जेसीबी चलाकर वन भूमि पर 120 मीटर तक सड़क बनाने का आरोप लगा है। इसकी भनक लगते ही वन विभाग ने तुरंत पंचायत प्रधान के खिलाफ पुलिस थाना किहार में शिकायत दर्ज करवाई है।
विज्ञापन

सड़क बनाने के लिए पंचायत ने वन विभाग से एफसीए (फॉरेस्ट क्लीयरेंस) नहीं ली है। इसके बिना ही पंचायत ने मनरेगा के तहत सड़क और खेल मैदान वन विभाग की भूमि पर बना दिए हैं। वन भूमि में सड़क सहित अन्य निर्माण करने से पहले वन विभाग की अनुमति यानी एफसीए लेना अनिवार्य है। डांड पंचायत में विभागीय नियमों को दरकिनार करते हुए रातों रात जेसीबी चलाकर सड़क बना दी गई। वन विभाग की आंखों में धूल झोंककर खेल मैदान का कार्य भी किया गया है। इन कार्यों को करवाने से पहले वन विभाग से अनुमति लेना अनिवार्य था। पंचायत ने अनुमति लेने के बजाय रातोंरात सड़क बना दी।
विज्ञापन


वन बीट डियुर के वन रक्षक नेक सिंह ने इस मामले को लेकर पुलिस थाना में शिकायत दर्ज करवाई है। उन्होंने पुलिस से मांग की है कि पंचायत प्रधान के खिलाफ बिना अनुमति वन विभाग की भूमि पर कार्य करवाने को लेकर एफआईआर दर्ज करवाई जाए। फिलहाल, पुलिस ने वन रक्षक की शिकायत दर्ज कर ली है। मामले में दूसरे पक्ष को सुनवाई के लिए थाने में बुलाया गया है। दोनों पक्षों को साथ बैठाकर पुलिस मामले की जांच आगे बढ़ाएगी। हालांकि, पुलिस ने सड़क और खेल मैदान वाली भूमि का निरीक्षण कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
उधर, वन मंडल अधिकारी चुराह सुशील कुमार गुलेरिया ने बताया कि वन रक्षक ने इस मामले में पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है। पुलिस मामले में आगामी कार्रवाई कर रही है। वन संपदा को नुकसान किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed