फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   12 meritorious students will get double redemption vouchers

Chamba News: 12 मेधावियों को मिलेंगे डबल रिडेम्पसन वाउचर

Sat, 28 Feb 2026 10:31 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Sat, 28 Feb 2026 10:31 PM IST
विज्ञापन
12 meritorious students will get double redemption vouchers
दसवीं और बारहवीं में टॉप में आने पर सरकार करेगी सम्मानित
विज्ञापन

सोमवार तक चंबा पहुंचेंगे रिडेम्पसन वाउचर, आवंटन होगा शुरू
विभाग जारी करेगा लिंक, ओटीपी के जरिए मिलेगी यह राशि

संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। जिले के 12 विद्यार्थियों को सरकार डबल तोहफा देगी। तीन साल बाद सम्मानित हो रहे मेधावियों को सरकार की ओर से रिडेम्पसन वाउचर देने की तैयारियां पूरी कर ली हैं।
सोमवार तक यह रिडेम्पसन वाउचर चंबा पहुंचेंगे। इसके बाद स्कूलों के जरिये इसका वितरण किया जाएगा। यह रिडेम्पसन वाउचर तब खुलेंगे, जब विभाग की ओर से लिंक जारी किया जाएगा। लिंक खुलने के बाद मेधावी पंजीकृत मोबाइल नंबर से कनेक्ट करेंगे और ओटीपी के जरिये यह वाउचर खुलेंगे। इसके बाद विद्यार्थियों को निर्धारित राशि मिलेगी।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार चंबा जिले के लिए 433 वाउचर जारी हुए है। इनमें 12 विद्यार्थी ऐसे हैं जिन्होंने दसवीं और बारहवीं की मेरिट सूची में भी जगह बनाई है। ऐसे में सरकार की ओर से इन मेधावियों को डबल उपहार दिया जाएगा। यानी, 16-16 हजार रुपये के दो वाउचर जारी किए जाएंगे। इससे मेधावी अपनी पसंद की वस्तु खरीद सकेंगे। सरकार की ओर से तीन साल की अवधि के बाद मेधावियों को सम्मानित किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गौरतलब है कि दिसंबर माह में मंडी में आयोजित कार्यक्रम के जरिए मेधावियों को सम्मानित करने का सिलसिला शुरू हुआ था। लिहाजा, इस राज्य स्तरीय समारोह में प्रदेश भर के करीब 120 विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। बहरहाल, अब सरकार जिला स्तर पर शेष मेधावियों को सम्मानित करने की तैयारी कर रही है। आगामी दो दिनों में यह वाउचर चंबा पहुंचेंगे। इसके बाद विभाग निर्देशों के अनुरूप इसका वितरण करेगा।

--
उच्च शिक्षा उपनिदेशक चंबा विकास महाजन ने बताया कि आगामी दो दिनों में रिडेम्पसन वाउचर चंबा पहुंच रहे हैं। ये मेधावियों को जारी किए जाएंगे। तीन सालों में 12 विद्यार्थी ऐसे हैं जिन्होंने दसवीं और बारहवीं दोनों बोर्ड परीक्षाओं में मेरिट में जगह बनाई है। उन्हें डबल वाउचर जारी किए जाएंगे।
--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed