फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   12 corona cases in chamba

जिले में कोरोना के 12 नए मरीज, 7 हुए स्वस्थ

Tue, 07 Sep 2021 10:29 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 07 Sep 2021 10:29 PM IST
विज्ञापन
12 corona cases in chamba
12 corona cases in chamba
चंबा। जिले में मंगलवार को 12 लोग संक्रमित पाए गए जबकि, सात लोग स्वस्थ भी हुए हैं। देरशाम आई सैंपलों की रिपोर्ट के बाद स्वास्थ्य महकमे ने कोरोना संक्रमितों को होम आइसोलेट कर दिया है। वर्तमान समय में जिले में 90 लोग कोरोना संक्रमित हैं, जिनका उपचार कोविड केयर सेंटरों और होम आइसोलेशन में चला हुआ है।
विज्ञापन

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. कपिल शर्मा ने बताया कि जिले में कोरोना की रफ्तार घटने लगी है। लोगों के कोविड नियमों का पालन करने से ही यह संभव हो पाया है। उन्होंने कहा कि मंगलवार को रैट में जांच के लिए भेजे गए 481 सैंपलों में से 472 सैंपल निगेटिव और 9 सैंपल पॉजिटिव पाए गए। वहीं, आरटीपीसीआर लैब में सोमवार को जांच के लिए भेजे गए 93 सैंपलों में से 86 निगेटिव और चार सैंपल रिजेक्ट हुए, जबकि तीन लोग संक्रमित पाए गए। कहा कि संक्रमित लोग करियां, राजपुरा, शहर के शहरचीनी मोहल्ला, चकौली, डांड, भलेई, सेईकोठी, सलूणी, जसौरगढ़, जांघी और धुलारा इलाकों से संबंधित हैं।
विज्ञापन

कहा कि मंगलवार को सात लोग स्वस्थ हुए जबकि, 12 कोरोना संक्रमित पाए गए। जिले में अब तक 13526 लोग संक्रमित हो चुके हैं। 90 लोग कोविड केयर सेंटरों और होम आइसोलेशन में उपचाराधीन हैं। जबकि, 13276 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। चंबा में कोरोना से 158 लोग अब तक अपनी जान गंवा चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed