{"_id":"635827add70ad2446f4b8fa6","slug":"12-candidates-filed-nominations-on-the-last-day-chamba-news-sml4259365122","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंतिम दिन 12 प्रत्याशियों ने भरे नामांकन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंतिम दिन 12 प्रत्याशियों ने भरे नामांकन
विज्ञापन
चंबा। विधानसभा चुनाव के लिए अंतिम दिन 12 प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र दाखिल किए हैं।
इस बार भाजपा ने दो नए चेहरों पर दांव खेला है जबकि कांग्रेस ने एक सीट पर ही बदलाव किया है। हाईकमान की ओर से चयनित प्रत्याशियों ने अपने नामांकन पत्र भर दिए हैं। भरमौर विधानसभा क्षेत्र से रमेश शर्मा और चंबा सदर से पूर्व में टिकट हासिल करने वाली इंदिरा कपूर ने अब बगावत की राह चुनी है। दोनों ने आजाद प्रत्याशी के तौर पर अपने नामांकन पत्र भरे हैं। इसके अलावा आप ने भी पांच चेहरों को विधानसभा चुनाव में उतारा है।
सदर चंबा विधानसभा क्षेत्र
कांग्रेस के नीरज नैयर और भारती नैयर, भाजपा से नीलम नैयर और पवन नैयर, आप पार्टी से शशिकांत और अभिषेक भट्ट, बहुजन समाज पार्टी से परस राम और आजाद प्रत्याशी के तौर पर इंदिरा कपूर ने अपना नामांकन भरा।
डलहौजी विधानसभा क्षेत्र
भाजपा से डीएस ठाकुर और विजय कुमार, कांग्रेस से आशा कुमारी, आप पार्टी से मनीष सरीन, राष्ट्रीय देवभूमि पार्टी से अशोक बकारिया और आजाद प्रत्याशी के तौर रिंकू कुमार ने नामांकन पत्र दाखिल किया है।
विज्ञापन
भटियात विधानसभा क्षेत्र
कांग्रेस से कुलदीप सिंह पठानिया, भाजपा से बिक्रम सिंह जरयाल, आप से राकेश कुमार, हिंदू समाज पार्टी से अमृता और निर्मल सिंह ने आजाद प्रत्याशी के रूप में नामांकन भरा।
विधानसभा क्षेत्र चुराह
कांग्रेस से यशवंत खन्ना और सुरेंद्र सिंह, भाजपा से डॉ. हंसराज और रविंद्र कुमार, आप पार्टी से नंद कुमार और राष्ट्रीय देवभूमि पार्टी से नर सिंह चुनावी मैदान में हैं।
विधानसभा क्षेत्र भरमौर
कांग्रेस से ठाकुर सिंह भरमौरी, भाजपा से डॉ. जनकराज, आप से प्रकाश चंद, हिमाचल जनक्रांति पार्टी से पूजा और रमेश शर्मा ने आजाद प्रत्याशी के रूप में नामांकन भरा है।
अंतिम दिन इन्होंने भरा नामांकन
सदर चंबा में बहुजन समाज पार्टी से परस राम, आप से शशिकांत, भारतीय वीर दल से उत्तम चंद और आजाद प्रत्याशी इंदिरा कपूर, भटियात में भाजपा से बिक्रम सिंह जरयाल, हिंदू समाज पार्टी से अमृता चौधरी, आप से नरेश कुमार, चुराह में आप से नंद कुमार, राष्ट्रीय देवभूमि पार्टी से नर सिंह, भरमौर में आप पार्टी से प्रकाश चंद, हिमा जन क्रांति पार्टी से पूजा, हिमाचल जनता पार्टी से पर रसीला राम ने नामांकन भरा।
यह है शेड्यूल
नामांकन पत्रों की जांच पड़ताल 27 अक्तूबर को होगी जबकि 29 अक्तूबर को नाम वापस लेने की अंतिम तिथि निर्धारित की गई है। मतदान 12 नवंबर को होगा जबकि मत गणना का कार्य आठ दिसंबर को किया जाएगा।