फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   11th death in chamba due to corona chamba

कोरोना महामारी से चंबा जिला में हुई 11वीं मौत, मरीज ने टांडा में तोड़ा दम

Thu, 01 Oct 2020 07:21 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 01 Oct 2020 07:21 PM IST
विज्ञापन
11th death in chamba due to corona chamba
चंबा। जिले में कोरोना महामारी से वीरवार को 11वीं मौत हो गई है। चौगान मोहल्ले के रहने वाले 74 वर्षीय बुजुर्ग ने टांडा मेडिकल कॉलेज में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। मरीज को बुधवार डीसीएच चंबा से टांडा मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया था। बुजुर्ग मरीज कोरोना के साथ साथ शुगर की बीमारी से भी ग्रस्त थे। जिले में अभी तक 846 लोग कोरोना का शिकार हो चुके हैं।
विज्ञापन

जिले में 92 सक्रिय मरीज बचे हैं। इसमें 63 कोरोना संक्रमित होम आईसोलेट हैं। इसके अलावा सेना अस्पताल डलहौजी में एक, डाइट सरू में दस, डीसीएचसी डलहौजी में आठ, डीसीएच चंबा में दो, डीसीएच धर्मशाला में चार, टांडा में चार मरीज उपचाराधीन हैं। होम आईसोलेट किए गए कोरोना संक्रमित मरीजों की देखभाल के लिए स्वास्थ्य टीमों की ड्यूटी लगाई गई है। यह टीमें नियमित रूप से होम इनकी जांच कर रही हैं।
विज्ञापन

जिला मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. राजेश गुलेरी ने बताया कि चंबा जिले में कोरोना की वजह से 11वीं मौत हुई है। मरीज अन्य कई बीमारियों से ग्रसित था। जिले में 92 कोरोना के सक्रिय मरीज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed