{"_id":"654fb64d8818a9d583000556","slug":"117-posts-of-jbt-teachers-will-be-filled-in-chamba-chamba-news-c-88-1-cmb1003-11900-2023-11-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: चंबा में भरे जाएंगे जेबीटी अध्यापकों के 117 पद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: चंबा में भरे जाएंगे जेबीटी अध्यापकों के 117 पद
Sat, 11 Nov 2023 10:44 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Sat, 11 Nov 2023 10:44 PM IST
विज्ञापन
चंबा। जिला चंबा में 117 जेबीटी अध्यापकों की नियुक्ति होगी। इसके लिए प्रारंभिक शिक्षा विभाग चंबा की ओर से काउंसलिंग शेड्यूल जारी कर दिया है। यहां 33 पद भूतपूर्व सैनिक कोटे से भरे जाएंगे।
84 पद बैच वाइज आधार पर भरे जाएंगे। भूतपूर्व सैनिक कोटे से भरे जाने वाले पदों को लेकर काउंसलिंग बीस और 21 नवंबर को विभाग के कार्यालय सुबह दस बजे शुरू होगी। 84 पदों को लेकर काउंसलिंग प्रक्रिया 22 से 23 नवंबर तक होगी। इसके लिए भी समय सुबह दस बजे निर्धारित किया गया है। इन पदों के लिए भर्ती एवं पदोन्नति नियमों और निर्धारित बैच पूरा करने वाले और रोजगार कार्यालय में नाम दर्ज होने वाले युवा तय शेड्यूल के तहत काउंसलिंग प्रक्रिया में भाग ले सकेंगे। तय तिथि में काउंसलिंग न देने वाले अभ्यर्थियों की दावेदारी बाद में स्वीकार नहीं की जाएगी। इन पदों पर अध्यापकों की नियुक्ति होने से जिले के स्कूली छात्र-छात्राओं को काफी राहत मिलेगी। स्कूल में अध्यापकों की कमी दूर हो जाएगी। बच्चों की भी पढ़ाई प्रभावित नहीं होगी। कार्यवाहक प्रारंभिक शिक्षा उपनिदेशक सुमन कुमार मिन्हास ने बताया कि काउंसलिंग शेड्यूल निर्धारित कर दिया गया है।