फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   चुराह की छह पंचायतों में चार माह से नहीं हुई गैस की सप्लाई

चुराह की छह पंचायतों में चार माह से नहीं हुई गैस की सप्लाई

Wed, 03 Apr 2019 10:27 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 03 Apr 2019 10:27 PM IST
विज्ञापन
चुराह की छह पंचायतों में चार माह से नहीं हुई गैस की सप्लाई
चंबा। विधानसभा क्षेत्र चुराह के तहत आती आधा दर्जन पंचायतों में घरेलू गैस सिलिंडरों की गाड़ी का नहीं पहुंच रही है। इससे क्षेत्र के करीब 300 उपभोक्ताओं को परेशानी झेलनी पड़ रही है। आलम यह है कि दो पंचायतों के उपभोक्ताओं के मुताबिक उनके परिक्षेत्र में तो कभी रसोई गैस की गाड़ी आज तक पहुंची ही नहीं हैं। इसके अलावा शेष पंचायतों में बीते दिनों होने वाली बर्फबारी और बारिश के बाद रसोई गैस की गाड़ी नहीं पहुंच पाई है। रसोई गैस की गाड़ी के क्षेत्र में न पहुंच पाने की सूरत में मजबूरन गृहणियों को चूल्हे पर ही खाना पकाना पड़ रहा है।
विज्ञापन


गौरतलब हो कि ग्राम पंचायत लेसुई और भराड़ा परिक्षेत्र के अधीन आने वाले 100 रसोई गैस उपभोक्ताओं को घरेलू गैस सिलिंडर घर-द्वार नहीं मिल पा रहे हैं। घरेलू गैस सिलिंडर लाने के लिए उन्हें खाली सिलिंडर पीठ पर लाद कर मीलों पैदल सफर तयकर तीसा स्टोर में जाकर ही घरेलू गैस सिलिंडर लाने पड़ रहे हैं। इसके अलावा जसौरगढ़ और दियोला पंचायतों में घरेलू गैस की सप्लाई बर्फबारी और बारिश के बाद नहीं पहुंच पा रही हैं।
विज्ञापन


रसोई गैस सिलिंडर लाने के लिए उपभोक्ताओं को प्रति सिलिंडर की दर से 300 रुपये निजी वाहन चालकों को अदा करवाने पड़ रहे हैं। निजी वाहन चालक तीन सौ रुपये सिलिंडर लाने ले जाने का किराया लेने के बाद ही उन्हें घरेलू गैस की सप्लाई पहुंचा रहे हैं। वहीं, थल्ली और गडफरी
विज्ञापन
विज्ञापन

पंचायतों में चार माह से रसोई गैस की गाड़ी न पहुंचने की सूरत में लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

रसोई गैस उपभोक्ता मनोज कुमार, अशोक कुमार, कर्म सिंह, भूपेंद्र, बुद्धि प्रकाश, ठाकुर सिंह और केवल कुमार का कहना है कि क्षेत्र में रसोई गैस की सप्लाई नहीं होने से रसोई गैस उपभोक्ताओं को अतिरिक्त पैसे खर्च करने पड़ रहे हैं। उपभोक्ताओं की मानें तो कहने को तो उन्होंने रसोई गैस ले ली हैं। लेकिन, सिलिंडरों के ही समयानुसार नहीं मिलने से उन्हें एक बार फिर से लकड़ी एकत्रित कर चूल्हे जलाने पड़ रहे हैं।

इनसेट
डीएफएससी चंबा अरविंद शर्मा ने बताया कि उक्त पंचायतों में अगर घरेलू गैस सिलिंडरों को लेकर इस प्रकार की समस्या चली हुई है तो प्राथमिकता के आधार पर समस्या का समाधान करवाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed