{"_id":"5c62f622bdec22739e2a562c","slug":"11549989410-chamba-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चंबा-करियां मार्ग पर शनिदेव मंदिर के समीप ढहा डंगा, धंसी सड़क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंबा-करियां मार्ग पर शनिदेव मंदिर के समीप ढहा डंगा, धंसी सड़क
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंबा-करियां मार्ग पर मंदिर के पास ढहा डंगा
सड़क धंसने से बढ़ीं लोगों की परेशानियां
भारी बारिश और बर्फबारी से हुआ नुकसान
अमर उजाला ब्यूरो
चंबा। चंबा-करियां मार्ग पर शनिदेव मंदिर के समीप सड़क का डंगा धंस गया है। इसके चलते यहां कभी भी अप्रिय घटना हो सकती है। स्थानीय लोगों ने बताया कि बीते दिनों जिले भर में भारी बारिश और बर्फबारी हुई है। इसके चलते सड़कों को काफी नुकसान पहुंचा है। उन्होंने बताया कि शनिदेव मंदिर के समीप भी सड़क का डंगा धंस गया है। साथ ही पैरापिट भी गिर गए हैं। स्थानीय लोगों ने राष्ट्रीय उच्च मार्ग प्राधिकरण चंबा से आग्रह किया है कि जल्द यहां डंगे का निर्माण किया जाए।
स्थानीय लोगों राज कुमार, उमेश कुमार, प्रवीण कुमार, राज कुमार, शम्मी कुमार, जीवन सिंह, नीरज कुमार, रमन सिंह, ओम प्रकाश, काका राम, अरुण कुमार, संजीव कुमार आदि ने बताया कि वर्तमान में जहां सड़क का डंगा धंसा है। इससे थोड़ा पीछे भी सड़क की हालत खस्ता है। यहां पैरापिट भी काफी समय पहले पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो चुका है। हालांकि, इसके बारे में वे कई बार मांग कर चुके हैं लेकिन अभी तक इस समस्या का समाधान नहीं किया गया है। ऐसे में यहां हमेशा हादसा होने की संभावना बढ़ गई है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से गुहार लगाई है कि यहां जल्द डंगा लगाया जाए। साथ ही पैरापिटों की जगह क्रैश बैरियर लगाए जाएं।