फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   अब 13 फरवरी को खुलेंगे शीतकालीन सत्र के सरकारी स्कूल

अब 13 फरवरी को खुलेंगे शीतकालीन सत्र के सरकारी स्कूल

Sat, 09 Feb 2019 10:50 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 09 Feb 2019 10:50 PM IST
विज्ञापन
अब 13 फरवरी को खुलेंगे शीतकालीन सत्र के सरकारी स्कूल
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

चंबा। जिले में 11 फरवरी को खुलने वाले गैर जनजातीय क्षेत्र के तहत आने वाले शीतकालीन सत्र के सरकारी स्कूल अब 13 फरवरी को खुलेंगे। इस संदर्भ में जिला प्रशासन की ओर से शनिवार देर शाम अधिसूचना जारी कर दी गई है। अधिसूचना के मुताबिक अब स्कूल 11 फरवरी के जगह 13 फरवरी को खुलेंगे। प्रशासन ने यह निर्णय जिला में हुई भारी बर्फबारी के मद्देनजर लिया है। वहीं, जनजातीय क्षेत्र के सरकारी 27 फरवरी को ही खुलेंगे। गौरतलब है कि बीते दिनों जिले में मौसम के तीखे तेवर देखने को मिल रहे हैं। इस दौरान समूचा जिले में भारी हिमपात हुआ है। इसके चलते जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त है। 11 फरवरी को गैर जनजातीय क्षेत्र के तहत आते शीतकालीन सत्र के सरकारी स्कूल छुट्टियों के बाद खुलने थे। मगर व्यवस्था पटरी पर न आने और बर्फबारी ज्यादा होने के कारण प्रशासन ने स्कूल खुलने की अवधि दो दिन बढ़ा दी है। अब यह स्कूल 13 फरवरी को खुलेंगे। जिला प्रशासन की अधिसूचना के मुताबिक विकास खंड मैहला, सलूणी और तीसा के तहत आते स्कूलों पर यह निर्णय लागू होगा। उपायुक्त चंबा हरिकेश मीणा ने बताया कि इस बारे में अधिसूचना जारी कर दी गई है। उन्होंने कहा कि स्कूल अब 11 की जगह 13 फरवरी को खुलेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed