{"_id":"5c376c0cbdec22738a472e42","slug":"11547136012-chamba-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खज्जियार मैदान में पर्यटक कर रहे बर्फ में अठखेलियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खज्जियार मैदान में पर्यटक कर रहे बर्फ में अठखेलियां
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खज्जियार(चंबा)। बर्फ से लकदक पर्यटन स्थल खज्जियार में पर्यटकों की आमद बढ़ती जा रही है। बर्फ को निहारने के लिए यहां पंजाब, हरियाणा व दिल्ली से पर्यटकों की टोलियां पहुंच रही हैं। वीरवार को भी खज्जियार में पर्यटकों की आवाजाही जारी रही। पर्यटकों ने जहां बर्फ से ढके देवदार के पेड़ों को निहारा तो वहीं खज्जियार मैदान में जाकर बर्फ में जमकर अठखेलियां की। बर्फ में पर्यटकों का उत्साह देखते ही बन रहा था।
गौरतलब है कि करीब पांच दिन पहले जिला में मौसम ने करवट ली थी। जिसके चलते बारिश व बर्फबारी का दौर शुरू हो गया था। इस दौरान जहां निचले क्षेत्रों में बारिश हुई तो वहीं ऊंचाई वाले क्षेत्र पर्यटन स्थल खज्जियार, पर्यटन नगरी डलहौजी व पर्यटन स्थल जोत में जमकर बर्फबारी हुई। बर्फबारी के चलते यहां मार्ग पर भी वाहनों की आवाजाही भी बंद हो गई थी। खज्जियार मार्ग खुलने के बाद अब पर्यटकों की आवाजाही भी काफी बढ़ गई है। वहीं, दूसरी ओर दुकानदार भी चहक उठे हैं। दुकानदारों के मुताबिक खज्जियार में पर्यटकों की पिछले दो दिनों से आवाजाही जारी है। पहले जो पर्यटक यहां ठहरे थे वो अब वापसी की राह पकड़ रहे है। कुल मिलाकर बर्फ से भरा खज्जियार मैदान पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित कर रहा है।
जुम्हार में भी पहुंच रहे पर्यटक
जिला मुख्यालय से करीब 12 किलोमीटर दूर पर्यटन स्थल जुम्महार के लिए भी पर्यटक अपना रुख कर रहे हैं। बीते तीन दिनों से यहां भी सैंकड़ों पर्यटक पहुंचे। पर्यटकों ने जहां बर्फ में अठखेलियां की तो वही जुम्महार की प्राकृतिक सुंदरता को भी निहारा। अकसर यहां बर्फ के चलते पर्यटकों की काफी आवाजाही रहती है।