{"_id":"5bf2ea98bdec22697c0a9bbb","slug":"11542646424-chamba-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पहाडी और पंजाबी गीतों पर खूब झूमे विद्यार्थी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पहाडी और पंजाबी गीतों पर खूब झूमे विद्यार्थी
Updated Mon, 19 Nov 2018 10:23 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
मैहला (चंबा)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला मैहला में वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह मनाया गया। इस मौके पर बतौर मुख्यातिथि भरमौर-पांगी विधायक जियालाल कपूर ने शिरकत की। स्कूली बच्चों ने गणेश आराधना के साथ कार्यक्रम का आगाज किया। इस दौरान राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला मैहला की प्रधानाचार्य रंजना शर्मा ने विद्यालय की प्रगति रिपोर्ट पढ़ी। इसके बाद स्कूली बच्चों ने मनमोहक शिव नुआला और ऐंचली की प्रस्तुति दी।
बच्चों की प्रस्तुति पर मंत्रमुग्ध हुए विधायक जियालाल कपूर खुद को नाचने से नहीं रोक सके। इसके बाद स्कूली बच्चों ने एक के बाद एक पहाडी, पंजाबी, राजस्थानी और गुजराती गीतों पर मनमोहक प्रस्तुतियां दीं। बच्चों की बेहतरी प्रस्तुतियों से खुश होकर विधायक जियालाल कपूर ने बच्चों को 11 हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि प्रदान की। इसके बाद विधायक जियालाल ने मेधावी छात्रों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। विधायक जियालाल कपूर ने रावमापा मैहला में 25 लाख की राशि से निर्मित चार कमरों का भी उद्घाटन किया। कार्यक्रम में विधायक जियालाल कपूर के साथ उनकी धर्मपत्नी आशा रानी, मंडलाध्यक्ष सत्यप्रकाश, उपप्रधान मनोज जसरोटिया मौजूद रहे। इस दौरान पंचायत उपप्रधान मनोज जसरोटिया ने विधायक को रावमापा मैहला में आगामी सत्र में कॉमर्स संकाय की कक्षाएं आरंभ करने और विद्यालय में छात्राओं की संख्या के आधार पर मैहला में गर्ल्स स्कूल करने के बारे में मांगपत्र भी सौंपा।
विज्ञापन
पंचायत प्रतिनिधियों को स्वच्छता की शपथ दिलवाई
मैहला के सालाना समारोह से पूर्व विकास खंड अधिकारी मैहला के कार्यालय में भरमौर विधायक जियालाल कपूर ने विश्व शौचालय दिवस का शुभारंभ किया। विश्व शौचालय दिवस के मौके पर विकास खंड मैहला के तहत 42 पंचायतों के प्रधान, उपप्रधान, महिला मंडल और आशा वर्कर शामिल रहे। इसके अलावा पंचायत प्रतिनिधियों, महिला मंडल और आशा वर्करों को विधायक ने शपथ भी दिलवाई। इस मौके पर एडीएम चंबा हेमराज बैरवा, बीडीओ मैहला सुशीला शर्मा सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन