फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   धंसी सड़क को पार करने की कोशिश में लटकी निजी बस

धंसी सड़क को पार करने की कोशिश में लटकी निजी बस

Mon, 19 Nov 2018 10:23 PM IST
Updated Mon, 19 Nov 2018 10:23 PM IST
विज्ञापन
धंसी सड़क को पार करने की कोशिश में लटकी निजी बस

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

तीसा (चंबा)। चंबा-सनवाल मार्ग में बदहाल सड़क पर निजी बस चालक की लापरवाही के बावजूद बड़ा हादसा होेने से टल गया। चालक ने धंसी सड़क से बस को जबरन निकालने की कोशिश की, जिससे वह ढांक में लटक गई। गनीमत रही कि इससे पहले बस की सभी सवारियां उतर चुकी थीं। मामला जुकयाणी घार के पास का है। बस सोमवार सुबह सवा छह बजे सनवाल से चंबा की ओर जा रही थी। इसी दौरान जुकयाणी घार के पास सड़क का डंगा धंस गया। हालांकि वहां से जा रही एचआरटीसी बस के चालक ने बस गुजारने से मना कर दिया। मगर निजी बस चालक जोखिम लेकर बस को जबरन वहां से ले जाने का प्रयास किया।


इस कारण घार के बीच में बस के भार से सड़क का डंगा धंस गया। इससे बस हवा में लटक गई। हालांकि इस दौरान बस में कोई भी सवारी नहीं थी। चालक ने बस में सवार 15 सवारियों को पहले ही उतार दिया था। गनीमत यह रही कि बस खाई में नहीं गिरी। अन्यथा जानमाल का नुकसान हो सकता था। चार घंटे बाद हवा में लटकी बस को जेसीबी के जरिये सुरक्षित निकाला गया। मौके पर मौजूद चश्मदीदों का कहना है कि यह घटना ड्राइवर की लापरवाही से हुई है। जुकयानी घार पर पहले भी गाड़ी का एक्सीडेंट हो चुका है। इसमें दो लोगों की मौत हो गई थी। मगर अभी तक घार में संबंधित विभाग ने वाहनों की आवाजाही के लिए पुख्ता इंतजाम नहीं किए हैं। इसकी वजह से यहां आए दिन कोई न कोई हादसा होता रहता है। एसडीएम हेमचंद वर्मा ने बताया कि डंगा धंसने से निजी बस हवाल में लटक गई। लोनिवि की जेसीबी से बस को सुरक्षित निकाला गया। उन्होंने कहा कि इस घटना में किसी की लापरवाही सामने आई तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed