{"_id":"5bc618ffbdec22693e5a332a","slug":"11539709183-chamba-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेना भर्ती के लिए एचआरटीसी ने चलाई विशेष बसें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सेना भर्ती के लिए एचआरटीसी ने चलाई विशेष बसें
Updated Tue, 16 Oct 2018 10:34 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
चंबा। चोगान में शुरू हुई सेना भर्ती में कांगड़ा समेत अन्य स्थानों युवाओं को पहुंचने की सुविधा के लिए एचआरटीसी ने कई विशेष बसें चलाई हैं। इससे एचआरटीसी को अच्छी कमाई भी हो रही है। इसके लिए एचआरटीसी प्रबंधन ने पांच से लेकर तीन बसों को विभिन्न रूटों पर चलाया था। इससे जहां सेना भर्ती के लिए आने वाले युवाओं को आवाजाही की सहूलियत मिली तो वहीं एचआरटीसी को अतिरिक्त आमदनी भी हुई है।
एचआरटीसी ने पालमपुर, कांगड़ा, सिहुंता, चुवाड़ी, ज्वालाजी और पठानकोट रूटों पर निगम ने स्पेशल बसों को चलाया है। आरएम चंबा सुभाष कुमार ने बताया कि सेना भर्ती में शामिल होने के लिए चंबा पहुंचने वाले युवाओं की सहूलियत के लिए स्पेशल बसों को चलाया जा रहा है। रविवार को चंबा से कांगड़ा, धर्मशाला के लिए तीन बसों को भेजा गया, वहीं, सोमवार को युवाओं की सहूलियत के लिए पांच स्पेशल बसों को चलाया गया। इसके अलावा मंगलवार को भी पांच बसें भेजी गई है।
विज्ञापन