{"_id":"5b1579e74f1c1ba66e8b62bd","slug":"11528134119-chamba-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चकलू गांव में पीने के पानी के लिए मचा हाहाकार, पानी को तरसे लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चकलू गांव में पीने के पानी के लिए मचा हाहाकार, पानी को तरसे लोग
Updated Mon, 04 Jun 2018 11:11 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चकलू में पीने के पानी के लिए मचा हाहाकार
गांव में लगे आधा दर्जन हैंडपंप हो चुके हैं खराब, पेयजल आपूर्ति बाधित
आदर्श विकास समिति की बैठक में सदस्यों ने उठाया मुद्दा
अमर उजाला ब्यूरो
चंबा।
चकलू गांव में पानी के लिए लोगों में हाहाकार मच गया है। हालत यह है कि क्षेत्र में लगे हैंडपंप खराब हो चुके हैं और पेयजल सप्लाई बाधित हो गई है। इस वजह से क्षेत्र के लोगों को पानी की समस्या से दो चार होना पड़ रहा है। सोमवार को आदर्श विकास समिति चकलू की मासिक बैठक में इस मुद्दे पर सभी सदस्यों ने चिंता जाहिर की। प्रधान कर्म चंद मांडला ने बताया कि घट्टा गांव में दो, टिपरा में एक, भटौत में एक औ फंतूई गांव में लगे हैंडपंप खराब हैं। इसकी वजह से गांव के लोग बूंद-बूंद पानी के लिए तरस रहे हैं। समस्या के बारे में कई बार विभाग को अवगत करवाया गया है। मगर अभी तक समस्या का समाधान नहीं हो पाया है। इसको लेकर गांववासियों में भारी रोष है। उन्होंने कहा कि गांव में पानी की किल्लत दूर करने के लिए भुड़ब में आईपीएच विभाग ने एक टूल्लू पंप लगाया गया था। मगर यह भी दो वर्षों से खराब पड़ा है। इसकी वजह से ग्रामीणों को आए दिन पानी की समस्या से जूझना पड़ता है। मगर अब यह समस्या इतनी जटिल हो चुकी है कि गांव में पानी का हाहाकार मच गया है। इसके अलावा गांव के लिए उठाऊ पेयजल योजना से पर्याप्त मात्रा में पानी होने पर भी लोगों को पानी नहीं मिल रहा है। इसकी वजह से लोगों ने विभागीय कार्यप्रणाली पर भी सवालिया निशान लगाए हैं। उन्होंने कहा कि रावमापा चकलू के संपर्क मार्ग की हालत की मरम्मत नहीं की गई है। इसको लेकर भी लोगों में रोष है। उन्होंने कहा कि इलाके की समस्याओं को लेकर समिति का प्रतिनिधिमंडल जल्द ही विस उपाध्यक्ष हंसराज से मिलेगा। इस मौके पर किशोरी लाल चौहान, उत्तम मांडला, राजेंद्र, किशन चौहान, रीनू, कुसमो देवी, सुमित्रा चौहान, कांतो देवी, सविता देवी, शीलो देवी, पानो देवी, कमलो चौहान और बिंदु मौजूद रहे।