{"_id":"5b002f694f1c1bf36b8b4858","slug":"11526738793-chamba-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पहले अभ्यर्थियों को चयनित किया, फिर निकाल दिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पहले अभ्यर्थियों को चयनित किया, फिर निकाल दिया
Updated Sat, 19 May 2018 07:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चयनित अभ्यर्थियों में बाहर करने पर रोष
11 मई को घोषित हुआ था शास्त्री का परिणाम
अमर उजाला ब्यूरो
किहार (चंबा)। हाल ही में हमीरपुर चयन आयोग ने 11 मई को शास्त्री पोस्ट कोड 572 का अंतिम परिणाम घोषित करने के बाद चयनित पांच युवाओं को बाहर कर दिया है। इसके चलते बाहर हुए अभ्यर्थियों में रोष है। अभ्यर्थियों नील कमल, विकास भाटिया, तनु कुमारी, जया कुमारी और रवि कुमार ने बताया कि 11 मई को परिणाम घोषित हुआ था, जिसमें 234 अभ्यर्थियों को जिला का आवंटन भी कर दिया गया था लेकिन 14 मई को आयोग ने शुद्दि पत्र डाला। इसमें पांच अभ्यर्थियों को बाहर का रास्ता दिखा दिया गया और इसका कारण एससी (आईआरडीपी) को एसी (यूआर) बताया और कहा कि एससी आईआरडीपी के अभ्यर्थियों की मेरिट एससी (यूआर) से ज्यादा बन रही है। सर्वोच्च न्यायालय के मुताबिक जो अभ्यर्थी जिस श्रेणी में आवेदन करेगा, उसकी श्रेणी में उसकी मेरिट या उसी श्रेणी में रहेगा। जब चयन बोर्ड की ओर से परिणाम निकाला गया तो उन्हें चयनित किया गया। बाद में फिर मेरिट सूूूची की बात सामने आई। अभ्यर्थियों ने बताया कि आयोग की इस लापरवाही से वे काफी परेशान हैं। ऐसे में अब वे 27 मई को शास्त्री पोस्ट कोड 636 की परीक्षा की तैयारी भी नहीं कर पा रहे हैं।