फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   डाकघरों में डिवाइस सिग्नल बंद, लेन-देन प्रभावित

डाकघरों में डिवाइस सिग्नल बंद, लेन-देन प्रभावित

Sat, 24 Feb 2018 10:50 PM IST
Updated Sat, 24 Feb 2018 10:50 PM IST
विज्ञापन
डाकघरों में डिवाइस सिग्नल बंद, लेन-देन प्रभावित
post office - फोटो : demo pics

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

चंबा। जिला में डिवाइस सिग्नल बंद होने से डाकघरों में काम-काज पूरी तरह से ठप रहा है। इस वजह से जिले के सभी डाकघरों में लेनदेन प्रक्रिया नहीं हो पाई है। इससे डाकघरों में आने वाले सैकड़ों लोगों को परेशानियों से दो चार होना पड़ा। डिवाइस सिग्नल ठप होने से डाकघरों और उप डाकघरों में जमा-निकासी सहित अन्य ऑनलाइन कामकाज भी नहीं हो पाया। नतीजतन, डाकघरों में लेन-देन, विभिन्न प्रकार की पेंशन निकलवाने के लिए पहुंचने वाले लोगों को निराशा ही हाथ लगी। वहीं, डाकघर के अधिकारियों की मानें तो डिवाइस सिग्नल बंद होने संबंधी समस्या चंबा ही नहीं पूरे प्रदेश भर में चल रही है। गौरतलब हो कि जिले के डाकघरों और उप डाकघरों में बीते तीन दिनों से ऑनलाइन लेन-देन संबंधी कोई भी कार्य नहीं हो पा रहा है। डाकघरों और उपडाकघरों में तैनात अधिकारियों और कर्मचारियों के समक्ष ऑनलाइन सिस्टम होना सबसे बड़ी चिंता का विषय है। डिवाइस सिस्टम के ठप होने की सूरत में जिले के सैकड़ों खाता धारकों की दिक्कतें बढ़ गई हैं। डाकघरों में लेनदेन, वृद्धा अवस्था पेंशन और अपंग पेंशन लेने के लिए पहुंचने वाले लोगों को अदायगी नहीं हो पा रही है। उपभोक्ताओं ने बताया कि वह पिछले तीन दिन से डाकघरों में लेन-देन और भुगतान के लिए पहुंच रहे हैं। मगर डिवाइस सिग्नल बंद होने के चलते भुगतान नहीं कर पा रहे है। गौरतलब है कि डाकघरों में सीबीएस सिस्टम के बाद हर कार्य ऑनलाइन हो गया है। डाकघरों में पहुंची तृप्ता देवी, उमेश कुमार, राजकुमार, सुरेंद्रा देवी, अलका देवी, पुष्पा देवी, अमित कुमार, रोशन लाल, भीम सैन, पूजा देवी, रेखा देवी, सुरेखा देवी, हरी लाल और राकेश कुमार ने बताया कि वह पिछले तीन दिनों से पेंशन के लिए डाकघरों में पहुंच रहे हैं। मगर उन्हें पेंशन की अदायगी नहीं हो पा ही है। इस बारे में जब वह कर्मचारी से पूछते हैं तो वे डिवाइस सिग्नल ठप होने की बात कहते हैं। इसके चलते उन्हें काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। उपभोक्ताओं ने डाकघर प्रबंधन से मांग की है कि जल्द से जल्द पेंशन का भुगतान किया जाए। ताकि उन्हें किसी प्रकार की दिक्कत न पेश आए। उपडाकघर जड़ेरा/सिल्लाघ्राट के अधीन ग्राम पंचायत जड़ेरा और सिल्लाघ्राट के गांव धार मुहाल, सिल्लाघ्राट, कैगा, करगंड, जड़ेरा, ग्रजन, चंबी, तरनोटी, चुंगाह, अमोर, तलेशा, मढोल, गणजी से करीबन 900 खाता धारक आते हैं। बावजूद इसके तीन दिनों से डिवाइज सिग्नल न होने से उन्हें रोजाना छह से आठ किलोमीटर का सफर तय करना पड़ता है। डाकघर चंबा के अधीक्षक संतोष कुमार ने बताया कि डिवाइस सिग्नल की समस्या होने के चलते काम प्रभावित हो रहा है। उन्होंने कहा कि इस बारे में उच्चाधिकारियों को अवगत करवा दिया है। उन्होंने उम्मीद जाहिर की है कि जल्द यह समस्या हल होगी और उपभोक्ताओं को राहत मिलेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed