{"_id":"5a68bc534f1c1b4d588b47ef","slug":"11516813395-chamba-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जमा एक और दो के विद्यार्थी अंग्रेजी विषय में कमजोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जमा एक और दो के विद्यार्थी अंग्रेजी विषय में कमजोर
Updated Wed, 24 Jan 2018 11:12 PM IST
विज्ञापन
english
- फोटो : demo pic
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
चंबा। शिक्षा विभाग के इंस्पेक्शन विंग चंबा की टीम ने बुधवार को आधा दर्जन सरकारी स्कूलों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान टीम ने जहां स्कूल की तमाम व्यवस्थाएं जांचीं तो वहीं स्कूल में शिक्षा ग्रहण कर रहे विद्यार्थियों का स्तर भी जांचा गया। इस दौरान कुछ स्कूलों के विद्यार्थियों का शिक्षा का स्तर बेहतर रहा तो वहीं जमा एक और जमा दो की कक्षाओं के विद्यार्थी अंग्रेजी विषय में काफी कमजोर पाए गए। इस दौरान टीम ने मौजूदा स्कूल स्टाफ को इस दिशा में प्रभावी कदम उठाने के निर्देश दिए। ताकि भविष्य में स्कूल के विद्यार्थियों में अंग्रेजी विषय में सुधार हो सके। इसके साथ ही शिक्षकों को शेष खामियों को समय रहते पूरा करने की बात कही है। विभाग की ओर से निरीक्षण करने का मकसद सरकारी स्कूलों में शिक्षा के स्तर को उठाना है। ताकि सरकारी स्कूलों में पढ़ाई का स्तर बना रहे।
इन स्कूलों में जांची गई व्यवस्थाएं
शिक्षा विभाग की टीम ने मिडल स्कूल बिन्ना और प्राइमरी स्कूल बिन्ना में औचक निरीक्षण किया। यहां निरीक्षण करने के बाद टीम ने मिडल स्कूल पंजला और प्राइमरी स्कूल पंजला में व्यवस्थाएं जांची। यहां व्यवस्थाएं बेहतर पाई गई। इसके लिए टीम ने स्कूल स्टाफ की पीठ थपथपाई। यहां निरीक्षण केे बाद टीम सीनियर सेकेंडरी साहला पहुंची। यहां इंग्लिश विषय में जमा एक और दो के विद्यार्थी काफी कमजोर रहे। टीम ने बच्चों का परीक्षण करते हुए कुछ सवाल विद्यार्थियों से किए। मगर जवाब देने में स्कूली विद्यार्थी असमर्थ रहे। इसके बाद टीम ने प्राइमरी स्कूल साहलका का दौरा किया। यहां बच्चों का शिक्षा स्तर औसतन पाया गया। इंस्पेक्शन विंग चंबा के उपनिदेशक जलालदीन ने बताया कि करीब छह स्कूलों में दबिश दी गई है। उन्हाेंने कहा कि कुछ स्कूलों में व्यवस्थाएं बेहतर रहीं तो कई स्कूलों में विद्यार्थी अंग्रेजी विषय में काफी कमजोर पाए गए हैं। इस बारे में जरूरी दिशा निर्देश स्कूल स्टाफ को जारी कर दिए गए हैं।
विज्ञापन