फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने हार पर किया मंथन

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने हार पर किया मंथन

Fri, 19 Jan 2018 09:26 PM IST
Updated Fri, 19 Jan 2018 09:26 PM IST
विज्ञापन
कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने हार पर किया मंथन
CHUNAV
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

चंबा। जिला कांग्रेस की बैठक में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने अपना गुबार निकाला। चंबा में कांग्रेस को मिली हार के पीछे कार्यकर्ताओं को जिम्मेदार ठहराया गया। बैठक में कांग्रेस जिला अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया सहित पूर्व मंत्री ठाकुर सिंह भरमौरी, पूर्व विधायक सुरेंद्र भारद्वाज, पीसीसी सचिव नीरज नैयर और अमित भरमौरी सहित अन्य वरिष्ठ कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे। बैठक में विस चुनाव में कांग्रेस को मिली हार पर विस्तार से मंथन हुआ। एक ओर जहां कार्यकर्ताओं ने हार का ठीकरा विधायकों और मंत्रियों के सिर फोड़ा तो दूसरी ओर कांग्रेस अध्यक्ष ने हार का कारण ईवीएम मशीन को बताया। कांग्रेस जिला अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने कहा कि ईवीएम मशीन में बड़े स्तर पर साजिश रची गई है। इसके तहत ही कांग्रेस को प्रदेश में हार मिली है। उन्होंने चुनाव आयोग से मांग की है कि आने वाले लोकसभा चुनाव वॉलेट पेपर पर करवाए जाएं। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में सभी बूथों की समीक्षा की जाएगी। किस बूथ पर कांग्रेस को हार मिली, इसको लेकर बूथ अध्यक्ष और संबंधित कांग्रेस नेता से बातचीत की जाएगी। संगठन को मजबूत बनाया जाएगा। जिला स्तर पर संगठन में जहां-जहां बदलाव करने की जरूरत होगी, वहां पर सबसे चर्चा करके बदलाव किया जाएगा। वरिष्ठ और कनिष्ठ को एक समान तवज्जो दी जाएगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार जहां जनहित के फैसले लेगी, उसका स्वागत किया जाएगा। जबकि जनहित के खिलाफ लिए जाने वाले फैसलों का विरोध किया जाएगा। सरकार ने कांग्रेस के अंतिम छह माह में लिए गए निर्णयों की समीक्षा करने के फैसले को गलत ठहराया है। इसको लेकर कांग्रेस पूर्ण रूप से विरोध करती है। उन्होंने कहा कि चंबा जिले में कांग्रेस को मजबूत करने के कड़े प्रयास किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed