फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   साहो क्षेत्र की चार पंचायतों में 24 घंटो से ब्लैक आउट

साहो क्षेत्र की चार पंचायतों में 24 घंटो से ब्लैक आउट

Thu, 18 Jan 2018 11:05 PM IST
Updated Thu, 18 Jan 2018 11:05 PM IST
विज्ञापन
साहो क्षेत्र की चार पंचायतों में 24 घंटो से ब्लैक आउट
डेमो इमेज - फोटो : demo pic

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

साहो (चंबा)। साहो क्षेत्र की चार पंचायतों में 24 घंटो से ब्लैक आउट है। इस वजह से लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। बिजली गुल होने से क्षेत्र की करीब आठ हजार की आबादी परेशान है। लोगों के अनुसार ग्राम पंचायत अठलुंई, कीड़ी, गुवाड़ और सराहन में बुधवार को अचानक बिजली गुल हो गई। मगर यह वीरवार शाम तक बहाल नहीं हो पाई है। इसकी वजह से लोगों को अंधेरे में रात काटनी पड़ी। सर्दियों में लोग घरों में हीटर व अन्य इलेक्ट्रॉनिक उत्पादों का इस्तेमाल भी नहीं कर पा रहे हैं। चार पंचायतों की आठ हजार आबादी 24 घंटे अंधेरे में डूबी रही। ग्रामीणों का आरोप है कि बिजली आपूर्ति बहाल करने के लिए उचित कदम नहीं उठाए जा रहे हैं। इस वजह से चार पंचायतों के करीब 50 गांव 24 घंटे तक अंधेरे में डूबे रहे। ग्रामीण राजेश कुमार, चमन सिंह, हंसराज, नरेंद्र, विनोद, सुरेश, कमल कुमार, चैन लाल, देवी सिंह, रवि कुमार, अरविंद्र और जितेंद्र ने बताया कि पंचायतों में बुुधवार को अचानक बिजली गुल हो गई। अचानक गुल हुई बिजली की वजह से ग्रामीणों को काफी परेशानी हुई। वहीं इन पंचायतों के दुकानदारों को भी परेशानी उठानी पड़ रही है। उन्होंने बताया कि बुधवार को बारिश या तूफान इस प्रकार की कोई घटना नहीं हुई। ऐसे में बिजली का अचानक गुल हो जाना ग्रामीणों की समझ में नहीं आ रहा है। उन्होंने जिला प्रशासन और बिजली बोर्ड से मांग करते हुए कहा कि भविष्य में अगर किसी प्रकार का बिजली कट लगाने की योजना हो, तो इसके बारे में ग्रामीणों को पहले से सूचित किया जाए। ताकि ग्रामीण अपने स्तर पर इसकी उचित व्यवस्था कर सकें। उन्होंने बोर्ड से मांग की है कि बंद हुई बिजली सप्लाई को जल्द बहाल किया जाए।

जेई को मौके पर भेज किया जाएगा समस्या का समाधान : योगेश
अधिशाषी अभियंता योगेश कुमार ने बताया कि उनके ध्यान में यह मामला नहीं है। जल्द ही संबंधित जेई को पंचायतों में भेजकर समस्या का समाधान किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed