फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   नई पेंशन योजना के तहत मई 2003 के बाद नियुक्त टीजीटी अध्यापक जमा करवाएं ब्योरा

नई पेंशन योजना के तहत मई 2003 के बाद नियुक्त टीजीटी अध्यापक जमा करवाएं ब्योरा

Thu, 16 Nov 2017 10:42 PM IST
Updated Thu, 16 Nov 2017 10:42 PM IST
विज्ञापन
नई पेंशन योजना के तहत मई 2003 के बाद नियुक्त टीजीटी अध्यापक जमा करवाएं ब्योरा
नई पेंशन योजना में टीजीटी अध्यापक दर्ज करवाएं ब्योरा
विज्ञापन

प्रारंभिक शिक्षा विभाग चंबा ने जिला के सभी स्कूल प्रभारियों को दिए निर्देश
मई 2003 के बाद नियुक्त अध्यापकों को करवाने होंगे नाम दर्ज
पंकज सलारिया
चंबा। नई पेंशन योजना के तहत मई 2003 के बाद नियुक्त टीजीटी अध्यापकों को अपना ब्योरा दर्ज करवाना होगा। इस संदर्भ में प्रारंभिक शिक्षा विभाग चंबा ने सभी स्कूल प्रभारियों को निर्देश जारी कर दिए हैं। इस बारे में जारी निर्देशों में स्पष्ट किया गया है कि मई 2003 के बाद नियुक्त टीजीटी अध्यापक विशेष फॉर्मेट में अपना पूरा ब्योरा विभाग के कार्यालय में जमा करवाएं। इसके लिए प्रारंभिक शिक्षा विभाग चंबा की ओर से स्कूल प्रभारियों को पांच दिन का समय दिया है। विभाग ने सख्त निर्देश दिए हैं कि बीस नवंबर तक टीजीटी अध्यापक अपना ब्योरा कार्यालय में जमा करवाना सुनिश्चित बनाएं। विभाग ने आदेशित किया है कि इस मामले में लेटलतीफी किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। लेटलतीफी और लापरवाही बरतने वाले शिक्षक इसके लिए स्वयं जिम्मेवार होंगे। जानकारी के अनुसार अर्थ शास्त्र और सांख्यिकी विभाग ने हाल ही में एक पत्र प्रारंभिक शिक्षा निदेशालय को भेजा है। इस पत्र के माध्यम से उक्त ब्योरा पूरे प्रदेश से मांगा गया है। प्रारंभिक शिक्षा निदेशालय ने प्रारंभिक शिक्षा विभाग को भी यह पत्र भेजा है। इसके आधार पर प्रारंभिक शिक्षा विभाग चंबा ने भी नई पेंशन योजना के तहत मई 2003 के बाद भर्ती टीजीटी अध्यापकों का ब्योरा मांगा है। इस विशेष फार्मेट में अध्यापकों को अपना नाम, वर्तमान स्कूल, नियुक्ति की तिथि, जन्मतिथि, नियमित और अनुबंध भरना होगा। इसके बाद विभाग के कार्यालय में जमा करवाना होगा।


20 नवंबर तक जमा करवाए ब्यौरा: बलजीत सिंह
प्रारंभिक शिक्षा उपनिदेशक बलजीत सिंह ने भी इसकी पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि नई पेंशन योजना के तहत मई 2003 के बाद नियुक्त टीजीटी अध्यापकों का ब्योरा मांगा गया है। उन्होंने कहा कि इस बारे में हाल ही में पत्र मिला है। उन्होंने सभी स्कूल प्रभारियों को निर्देश दिए हैं कि बीस नवंबर तक ब्योरा हर हाल में कार्यालय पहुंचाया जाए। ताकि इस मामले को लेकर कार्यवाही की जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed