फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   चुवाड़ी व तीसा में कई संपर्क मार्ग बंद, लोग हुए परेशान,

चुवाड़ी व तीसा में कई संपर्क मार्ग बंद, लोग हुए परेशान,

Sat, 23 Sep 2017 09:59 PM IST
Updated Sat, 23 Sep 2017 09:59 PM IST
विज्ञापन
चुवाड़ी व तीसा में कई संपर्क मार्ग बंद, लोग हुए परेशान,
चुवाड़ी/तीसा/चंबा। जिले में होने वाली भारी बारिश के चलते तीसा और चुवाड़ी में कुछेक संपर्क मार्ग वाहनों की आवाजाही के लिए बंद रहे। मार्ग पर भूस्खलन होने से वाहनों की आवाजाही नहीं हो पाई। तीसा के भंजराडू-बैरागढ़ मार्ग पर शुक्राली नाला में शुक्रवार रात दस बजे भूस्खलन हो गया। इससे करीब एक दर्जन वाहन फंस गए। लोगों ने मार्ग बंद होने की सूचना लोनिवि को दी। सूचना मिलते ही लोनिवि की टीम मौके पर पहुंच गई, लेकिन रात में बार-बार भूस्खलन होने के चलते मार्ग को बहाल नहीं किया जा सका। शनिवार सुबह दस बजे कुछ हद तक बारिश रुकने पर लोनिवि की मशीनरी ने मार्ग को यातायात के लिए पूर्णतया बहाल कर दिया। भंजराडू से सुबह के समय चंबा जाने वाली बसें देरी से चलीं। इसके चलते यात्री समय पर अपने गंतव्य तक नहीं पहुंच पाए। यही हाल चुवाड़ी के लाहडू-चुवाड़ी मार्ग पर भी रहा। कालीघार में शुक्रवार रात आठ बजे भारी भूस्खलन हुआ। इससे बारात लेकर जा रही चार बसें वहां फंस गईं। दूल्हा और बाराती समय पर दुल्हन के घर नहीं पहुंच पाए, जिस कारण दूल्हा-दुल्हन और बारातियों को दूसरे रास्ते से होकर जाना पड़ा। इसमें काफी समय भी लगा। कालीघार बंद होने से राहगीरों को गाड़ियां बदलकर अपने गंतव्य तक पहुंचना पड़ा। चुवाड़ी सिहुंता मार्ग नारगला के पास और चुवाड़ी-भराड़ी मार्ग गरखला के पास बंद रहा। इन मार्गों को शनिवार दोपहर तक बहाल किया गया। करीब 16 घंटे तक मार्ग बंद रहे। इसके बाद राहगीरों और वाहन चालकों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन

लोनिवि के सहायक अभियंता जय चंद ने बताया कि भंजराडू-बैरागढ़ मार्ग भूस्खलन से बंद हुआ था, जिसे शनिवार सुबह वाहनों की आवाजाही के लिए बहाल कर दिया गया। इसके अलावा अन्य मार्गों पर वाहनों की आवाजाही नियमित रूप से सुचारु रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed