फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   ए व बी ग्रेड में पांचवीं पास करने वाले विद्यार्थियों को मिलेगी स्कॉलरशिप

ए व बी ग्रेड में पांचवीं पास करने वाले विद्यार्थियों को मिलेगी स्कॉलरशिप

Mon, 04 Sep 2017 10:36 PM IST
Updated Mon, 04 Sep 2017 10:36 PM IST
विज्ञापन
ए व बी ग्रेड में पांचवीं पास करने वाले विद्यार्थियों को मिलेगी स्कॉलरशिप
चंबा। पांचवीं कक्षा को ए व बी ग्रेड में उत्तीर्ण करने वाले छात्र-छात्राओं को स्कॉलरशिप मिलेगी। बशर्ते विद्यार्थियों को लिखित परीक्षा पास करनी होगी। विद्यार्थी यह सौगात मेधावी छात्रवृत्ति योजना के तहत हासिल कर पाएंगे। प्रारंभिक शिक्षा विभाग ने योजना के तहत दस सितंबर तक आवेदन जमा करवाने के निर्देश स्कूल प्रभारियों को दिए हैं।
विज्ञापन

स्कूल प्रभारी उक्त ग्रेड हासिल करने वाले छात्र-छात्राओं के आवेदन पत्र विभाग को भेजें। इसके बाद विभाग की ओर से लिखित परीक्षा आयोजित करवाई जाएगी। इस परीक्षा को उत्तीर्ण करने वाले छात्र-छात्राओं को साल में आठ सौ रुपये स्कॉलरशिप के तौर पर मिलेंगे।
विज्ञापन

गौरतलब है कि प्रदेश सरकार की ओर से विद्यार्थियों को पढ़ाई के दौरान आर्थिक सहायता प्रदान करने के लिए कई योजनाएं चलाई हैं। मेधावी छात्रवृत्ति योजना ऐसी योजनाओं में से एक है। इस योजना के तहत तय शर्तों को पूरा करने वाले विद्यार्थी आवेदन कर सकते हैं। आवेदन कार्यालय पहुंचने के बाद विभाग की ओर से लिखित परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। इस परीक्षा में अव्वल रहने वाले छात्र-छात्राओं को योजना से लाभान्वित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रारंभिक शिक्षा उपनिदेशक बलजीत सिंह ने बताया कि योजना के तहत दस सितंबर तक स्कूल प्रभारी आवेदन जमा करवा सकते हैं। इसके बाद आने वाले आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे। इस मामले में लापरवाही के लिए स्कूल प्रभारी स्वयं जिम्मेवार होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed