फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   महिला ओपीडी में घंटों डॉक्टर का इंतजार करते रहे मरीज

महिला ओपीडी में घंटों डॉक्टर का इंतजार करते रहे मरीज

Mon, 06 May 2019 10:51 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 06 May 2019 10:51 PM IST
विज्ञापन
महिला ओपीडी में घंटों डॉक्टर का इंतजार करते रहे मरीज
चंबा। पंडित जवाहर लाल नेहरू मेडिकल कॉलेज में महिला रोग ओपीडी में दोपहर तक डॉक्टर नहीं आने से तीमारदार भड़क उठे। इससे अस्पताल में माहौल गर्मा गया। मरीजों ने बताया कि वह दोपहर तक ओपीडी के बाहर डॉक्टर का इंतजार करते रहे। लेकिन, दोपहर 12 बजे तक जब ओपीडी में कोई भी डॉक्टर नहीं पहुंचा। इसके बाद तीमारदारों का प्रतिनिधिमंडल समस्या को लेकर चिकित्सा अधीक्षक से मिलने पहुंच गया। लेकिन वह कार्यालय में नहीं थे।
विज्ञापन


इसके बाद प्रतिनिधिमंडल अपनी समस्या को लेकर मेडिकल कॉलेज प्राचार्य के पास पहुंचा। यहां पर तीमारदारों ने प्राचार्य को अपनी समस्याएं बताई। तीमारदारों का दुखड़ा सुनने के बाद प्राचार्य ने ओपीडी का निरीक्षण किया। यहां पर उन्हें पता चला कि ओपीडी में तैनात डॉक्टर वार्ड में उपचाराधीन मरीजों का राउंड करने में व्यस्त था। इसकी वजह से वह समय पर ओपीडी में नहीं पहुंच पाया। जबकि दूसरा विशेषज्ञ स्वास्थ्य खराब होने के चलते छुट्टी पर हैं।
विज्ञापन


मरीजों और तीमारदारों की समस्या को ध्यान में रखते हुए प्राचार्य ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी से मसला सुलझाने की चरचा की। इसमें निर्णय लिया कि जब तक छुट्टी पर गए महिला विशेषज्ञ वापिस नहीं लौट आता। तब तक दूसरे अस्पताल से डेपुटेशन पर महिला विशेषज्ञ को मेडिकल कॉलेज में ड्यूटी देने के लिए बुलाया जाए। जिससे मेडिकल कॉलेज में आने वाले मरीजों को राहत मिल सके। जिले की छह लाख आबादी बीमारी का उपचार करवाने के लिए मेडिकल कॉलेज पर निर्भर है। ऐसे में यहां विशेषज्ञों का होना ज्यादा जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पिछले दो दिनों से मरीजों को इस समस्या का सामना करना पड़ रहा है। क्योंकि मेडिकल कॉलेज में तैनात दो महिला विशेषज्ञों में से एक बीमारी के चलते छुट्टी पर है। दूसरे को ओपीडी में बैठने से पहले वार्ड का राउंड करना पड़ता है। इसके साथ ही आपातकालीन परिस्थितियों में ऑपरेशन भी करना पड़ते है। इसकी वजह से ओपीडी की सेवाएं प्रभावित हो रही हैं।


स्वास्थ्य सचिव को समस्या के बारे में करवाया अवगत : डॉ. पुरी
मेडिकल कॉलेज प्राचार्य डॉ. पुरुषोत्तम पुरी ने बताया कि उनके ध्यान में यह समस्या लाई गई है। भरमौर अस्पताल में तैनात विशेषज्ञ को डेपुटेशन पर चंबा मेडिकल कॉलेज में बुलाया जा रहा है। विशेषज्ञ के छुट्टी से लौटने तक उनकी सेवाएं ली जाएंगी। जिससे मरीजों को किसी प्रकार की समस्या पेश ना आए। साथ ही इस बारे स्वास्थ्य सचिव को भी अवगत करवा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed