फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   मॉर्डन स्कूल डांड में दुसरे दिन भी नहीं पहुंचे छात्र, खाली रहे क्लास रूम

मॉर्डन स्कूल डांड में दुसरे दिन भी नहीं पहुंचे छात्र, खाली रहे क्लास रूम

Fri, 03 May 2019 09:59 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 03 May 2019 09:59 PM IST
विज्ञापन
मॉर्डन स्कूल डांड में दुसरे दिन भी नहीं पहुंचे छात्र, खाली रहे क्लास रूम
मॉडर्न स्कूल डांड में दूसरे दिन भी नहीं आए छात्र, खाली रहे क्लास रूम
विज्ञापन

अभिभावकों ने प्रिंसिपल को सौंपा ज्ञापन, प्रशासन से मांगा आश्वासन
दसवीं और बारहवीं में खराब रिजल्ट आने पर उखड़े बच्चों के अभिभावक
अमर उजाला ब्यूरो
किहार (चंबा)। राजकीय मॉडर्न वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला डांड में दूसरे दिन शुक्रवार को भी अभिभावकों ने अपने बच्चों को स्कूल नहीं भेजा। इस कारण स्कूल परिसर सूना सूना ही नजर आया। स्कूल में दसवीं और बारहवीं कक्षा का वार्षिक परीक्षा परिणाम खराब आने से अभिभावक अपने बच्चों के भविष्य को लेकर चिंतित हैं। इसके चलते अभिभावकों ने अपने बच्चों को स्कूल भेजने से इंकार कर दिया है। क्योंकि स्कूल में बच्चों को पढ़ाने के लिए अध्यापक ही नहीं है। दो अध्यापकों से दस अध्यापकों की पढ़ाई करवाई जा रही है। इस कारण बच्चे वार्षिक परीक्षा में फेल हो रहे हैं। शुक्रवार को बच्चों के स्थान पर अभिभावक स्कूल पहुंचे। अभिभावकों ने प्रधानाचार्य को ज्ञापन सौंप कर साफ किया कि जब तक कोई बड़ा विभागीय अधिकारी या प्रशासन की ओर से अभिभावकों को पक्का आश्वासन नहीं देता। तब तक वे अपने बच्चों को स्कूल में नहीं भेजेंगे।
इतना ही नहीं सभी बच्चों के अभिभावक लोकसभा चुनाव का बहिष्कार करेंगे। लोकसभा चुनाव के बाद भी स्कूल में अध्यापकों की कमी पूरी नहीं हुई तो अभिभावक उग्र आंदोलन करने से भी पीछे नहीं हटेंगे। क्योंकि यह उनके बच्चों के भविष्य का सवाल है। अगर बच्चे शिक्षा में निपुण नहीं होंगे, तो भविष्य में आगे नहीं बढ़ पाएंगे। सरकार ने बेहतर शिक्षा के लिए डांड में मॉडर्न स्कूल तो खोल दिया है, लेकिन स्कूल में अध्यापकों के पद नहीं भरे। इस कारण परिणाम परिणाम इतना खराब रहा है। स्कूल प्रबंधन समिति के अध्यक्ष भोला राम, सोनू, राजिंद्र, लेख राज, बशीर मोहम्मद, बानो, सीमा, लेखो देवी, फिरोजदी, प्यार चंद, चतर सिंह, शेर सिंह, संजय कुमार और हीलो देवी ने सरकार और प्रशासन से समस्या का समाधान करने की मांग की है। एसडीएम सलूणी विजय कुमार धीमान ने बताया उनके ध्यान में यह मामला अभी लाया गया है। जल्द ही स्थिति का जायजा लेकर मामले को सुलझाने का प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन


इन विषयों के प्रवक्ताओं के पद हैं खाली
स्कूल में अंग्रेजी, हिंदी, कंप्यूटर साइंस, इतिहास, जियोग्रॉफी, केमिस्ट्री, फिजिक्स और बॉयोलॉजी विषय के प्रवक्ताओं के पद खाली पड़े हैं। इन विषयों की पढ़ाई भी स्कूल में तैनात इकोनॉमिक्स और मैथ के अध्यापकों को करवानी पड़ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed