फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   सुल्तानपुर में कूड़ा उठाने के बजाय आग लगा रहे नप कर्मी

सुल्तानपुर में कूड़ा उठाने के बजाय आग लगा रहे नप कर्मी

Tue, 30 Apr 2019 10:59 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 30 Apr 2019 10:59 PM IST
विज्ञापन
सुल्तानपुर में कूड़ा उठाने के बजाय आग लगा रहे नप कर्मी
चंबा। सुल्तानपुर बाजार में रखे कूड़ेदान को उठाने में असमर्थ नगर परिषद अब कूड़े को जला रहा है। इसके चलते स्थानीय लोगों की परेशानियां बढ़ गई हैं। लोगों ने बताया कि नगर परिषद कूड़ेदानों को खाली नहीं करवा रही है। कूड़ेदान जब भर जाता है नगर परिषद के कर्मी सुबह ही कूड़े में आग लगा देते हैं। इससे पर्यावरण दूषित हो रहा है। वहीं दूसरी तरफ कूड़ेदान से उठ रहे जहरीला धुआं लोगों के स्वास्थ्य को भी प्रभावित कर सकता है। इससे लोगों में रोष है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार नगर परिषद चंबा ने सुल्तानपुर वार्ड में कूड़ेदान का प्रावधान किया है। जहां लोगों कूड़ा डालते हैं। लेकिन इस कूड़ेदान को खाली नहीं किया जा रहा है। ऐसे में कूड़े में आग लगाई जा रही है। पवन कुमार, वीरेंद्र सिंह, उमेश कुमार, परमेश कुमार, पंकज कुमार, उमेध सिंह, राज कुमार, सुरेंद्र कुमार, किशोर कुमार, सुरेश कुमार, बलदेव सिंह, प्रकाश चंद और कल्याण सिंह का कहना है कि नगर परिषद चंबा ने कूूड़ेदान का प्रावधान तो किया गया है। मगर इसे समय रहते खाली नहीं किया जा रहा है। इस कारण गंदगी का आलम है।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि नगर परिषद को कूड़ेदान नियमित अंतराल के बाद खाली करना चाहिए। लेकिन यहां कूड़े को आग लगाई जा रही है। स्थानीय लोगों ने जिला प्रशासन से मांग की कि नगर परिषद को कूड़ेदान में आग लगाने के बजाय खाली करवाया जाए। जिससे किसी प्रकार की दिक्कत लोगों को पेश न आए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed