फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   खुले में कूड़ा फेंकने वाले व्यक्ति पर होगा एक हजार जुर्माना

खुले में कूड़ा फेंकने वाले व्यक्ति पर होगा एक हजार जुर्माना

Mon, 25 Mar 2019 09:02 PM IST
rakesh kumar rakesh kumar
Updated Mon, 25 Mar 2019 09:02 PM IST
विज्ञापन
खुले में कूड़ा फेंकने वाले व्यक्ति पर होगा  एक हजार जुर्माना
चंबा। जिला के सभी निकायों को ठोस कचरा प्रबंधन के कार्यान्वयन के लिए प्रभावी कदम उठाने के उपायुक्त चंबा हरिकेश मीणा ने निर्देश दिए हैं। इस संबंध में गठित जिला विशेष कार्य बल की बैठक की अध्यक्षता करते उपायुक्त हरिकेश मीणा ने कहा कि ठोस कचरा प्रबंधन के लिए सही एकत्रीकरण, पृथकरण व निष्पादन करना आवश्यक होता है। ठोस कचरा प्रबंधन के तहत उसकी खाद व ऊर्जा बनाना या लैंडफिल आदि गतिविधियां की जा सकती हैं। यह भी आवश्यक है कि कचरा एकत्रीकरण के बाद उसे बायोडिग्रेडेबल और नॉन बायोडिग्रेडेबल श्रेणी में अलग-अलग किया जाए। कलस्टर के स्तर पर उचित कार्रवाई भी सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि पर्यावरण में संतुलन बनाए रखने के लिए स्वच्छता नितांत आवश्यक है। पहाड़ों, सार्वजनिक व अन्य स्थानों पर खुले में कूड़ा फेंकने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी। यदि कोई व्यक्ति खुले में कूड़ा फेंकता है तो उस पर 1000 रुपये जुर्माना तथा संस्था के ऊपर 5000 रुपये जुर्माना लगाने का प्रावधान है। उन्होंने सभी निकायों से जिला को स्वच्छ व सुंदर बनाए रखने के लिए ठोस कचरा प्रबंधन के दिशा निर्देशों का पालन करने का आह्वान किया। उन्होंने चंबा नगर तथा अन्य सभी स्थानीय निकायों से कूड़ा कचरा पृथकरण के लिए किए जा रहे उपायों की जानकारी मांगी। उन्होंने कहा कि लोगों में ठोस कचरा प्रबंधन के लिए जागरूकता लाने के लिए समय-समय पर विभिन्न कदम भी उठाए जाने चाहिए। जिसमें मुख्य रूप से जागरूकता शिविरों का आयोजन तथा विभिन्न माध्यमों द्वारा कचरा प्रबंधन की जानकारी प्रदान करना, कचरा के सही प्रबंधन न होने से विभिन्न दुष्प्रभावों के बारे में लोगों को अवगत करवाना भी शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed