फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   जान पर भारी न पड़ जाए रावी में सेल्फी लेना

जान पर भारी न पड़ जाए रावी में सेल्फी लेना

Sun, 24 Mar 2019 07:22 PM IST
rakesh kumar rakesh kumar
Updated Sun, 24 Mar 2019 07:22 PM IST
विज्ञापन
जान पर भारी न पड़ जाए रावी में सेल्फी लेना
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

चंबा। जिला मुख्यालय से चार किमी दूर रावी नदी में पर्यटक जान जोखिम में डालकर अठखेलियां कर रहे हैं, जो कभी भी उनके लिए खतरनाक साबित हो सकता है। रावी नदी का जलस्तर एकाएक बढ़ जाता है लेकिन पर्यटक इस बात को अनदेखा करके सेल्फी लेने के चक्कर में रावी नदी के बीच में जा रहे हैं। करियां में टनल का गेट बंद होने से रावी नदी का जलस्तर कम हो जाता है लेकिन जब टनल का गेट खोला जाता है तो रावी नदी का जलस्तर एकाएक बढ़ जाता है। ऐसे में नदी के बीच अठखेलियां करने वाले पर्यटकों की जान को खतरा हो सकता है।

कुुछेक वर्ष पहले रावी नदी के जलस्तर की चपेट में आने से यहां पर दो पर्यटकों की मौत हो गई थी। इसके बाद जिला प्रशासन और एनएचपीसी प्रबंधन की ओर से रावी नदी के किनारे चेतावनी बोर्ड लगाए गए हैं, जिससे पर्यटक नदी के बीच में जाकर जान को जोखिम में डालें। लेकिन पर्यटक चेतावनी बोर्ड को अनदेखा कर नदी के बीच में जाकर फोटो खींच रहे हैं। इससे पहले कि कोई भी अप्रिय घटना घटित हो, प्रशासन को कड़े कदम उठाने की जरूरत है। करियां में रावी नदी के तट पर पर्यटकों की आवाजाही पर पूर्ण प्रतिबंध लगा देना चाहिए जिससे पर्यटक नदी के बीच न जा सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed