फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   चंबा-साहो मार्ग पर फिर टूटी पेयजल लाइन

चंबा-साहो मार्ग पर फिर टूटी पेयजल लाइन

Tue, 25 Dec 2018 07:39 PM IST
rakesh kumar rakesh kumar
Updated Tue, 25 Dec 2018 07:39 PM IST
विज्ञापन
चंबा-साहो मार्ग पर फिर टूटी पेयजल लाइन

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
चंबा। चंबा-साहो मार्ग पर बिछी पेयजल लाइन के बार बार टूटने से क्षेत्र के लोगों को पेयजल किल्लत से जूझना पड़ रहा है तो वहीं दोनों विभाग इसकी मरम्मत के नाम पर एक दूसरे पर जिम्मेदारी डाल रहे हैं। इस वजह से आए दिन पेयजल लाइन टूट जाती है और लोगों को पानी की किल्लत से जूझना पड़ता है। दो दिन पहले ही पेयजल लाइन के टूटने से हजारों लीटर पानी बरबाद हो गया था तो वहीं बुधवार को भी पेयजल लाइन दूसरी जगह टूट गई। वहीं लाइन की मरम्मत को लेकर आईपीएस विभाग के अधिकारियों का कहना है कि मार्ग की चौड़ाई कार्य में लगी मशीनरी से ही लाइन टूटने से समस्या पेश आ रही है। वहीं, लोनिवि के अधिकारियों ने आईपीएच विभाग को पाइपलाइन की मरम्मत करवाने की बात कही है। अब चंबा-साहो मार्ग पर जगह-जगह टूटने वाली पेयजल लाइन ने लोनिवि को चपत लगाने का काम कर रही है।
फुलनू टाला के पास आईपीएच विभाग की पेयजल लाइन सड़क के बीचोंबीच टूट गई है। इस कारण पेयजल व्यर्थ में सड़क पर बह रहा है। इससे पूर्व भी संगेरा, मछराली माता मंदिर के पास भी पेयजल की लाइन में लीकेज हो रही थी। वहीं, लोनिवि ने कई बार विभाग को संबंधित कार्य करवाने वाले ठेकेदार को सख्त निर्देश जारी कर प्राथमिकता के आधार पर कार्य करवाने के बारे में आग्रह किया गया था। बावजूद इसके विभाग इस दिशा में कोई कारगर नहीं उठाए गए हैं। लोनिवि के अधिशासी अभियंता जीत सिंह ठाकुर ने बताया कि चंबा-साहो मार्ग पर बार-बार आईपीएच विभाग की पाइप लाइन लीक होने से लोनिवि की सड़क को नुकसान पहुंच रहा है। इतना ही नहीं, कई बार विभाग को भी इस बारे अवगत करवाया जा चुका है। आईपीएच विभाग के सहायक अभियंता जितेंद्र ने बताया कि मार्ग पर लोनिवि की मशीनरी के चलते पाइप लाइन को क्षति पहुंची थी। इसके साथ ही पेयजल लाइन भी पुरानी है। उन्होंने कहा कि जल्द ही लीक पाइप को दुरुस्त करवा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed