{"_id":"5bf16b15bdec2269a77176a8","slug":"111542548245-chamba-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाई स्कूल चूड़ी में वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह आयोजित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाई स्कूल चूड़ी में वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह आयोजित
Updated Sun, 18 Nov 2018 07:07 PM IST
विज्ञापन
-
- 1
-
Link Copied
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
चंबा। हाई स्कूल चूड़ी में वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह धूमधाम से मनाया गया। सालाना समारोह में बतौर मुख्यातिथि एसएमसी अध्यक्ष मनोज कुमार ने शिरकत की। स्कूली छात्र-छात्राओं ने सरस्वती वंदना के साथ समारोह का आगाज किया। इसके बाद स्कूली बच्चों ने हिंदी, पहाड़ी, पंजाबी, राजस्थानी और हरियाणवी गीतों पर एक के बाद एक विभिन्न प्रस्तुतियां देकर वाहवाही लूटी। इसके बाद हाई स्कूल की मुख्याध्यापिका निशी कुमारी ने स्कूल की वार्षिक रिपोर्ट पढ़ी। इसके बाद मुख्यातिथि एसमएसी अध्यक्ष मनोज कुमार ने मेधावी छात्र-छात्राओं को पुरस्कार प्रदान किए। इस मौके पर अध्यापक वर्ग में राजिंद्र कुमार, संजीव कुमार, किशन चंद, चंदरिका, सोनिया, लता, उषा रानी, बच्चों के अभिभावक, एसएमसी पदाधिकारी चांदनी, शकुंतला, सुनीता, वार्ड सदस्य संजय मौजूद रहे।