{"_id":"5b9fb3f8867a55787b027600","slug":"111537192952-chamba-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"काली माता मंदिर तक चलाई जाए देहरा रूट की बस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
काली माता मंदिर तक चलाई जाए देहरा रूट की बस
Updated Mon, 17 Sep 2018 10:57 PM IST
विज्ञापन
HRTC SHimla
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
चांजू (चंबा)। देहरा पंचायत के चार गांव के लोगों को बस सुविधा लेने के लिए तीन किमी पैदल चलना पड़ रहा है। इसकी वजह यह है कि बस देहरा गांव तक जाती है, जबकि तीन किमी आगे काली माता मंदिर तक बस योग्य सड़क बनी हुई है। मगर वहां तक बस को नहीं चलाया जा रहा है।
ऐसा इसलिए हो रहा है क्योंकि नालू नामक स्थान पर सड़क का डंगा धंस गया है। इसकी वजह से वहां से बड़े वाहन नहीं गुजर रहे हैं। लोनिवि धंसे हुए डंगे को ठीक करवाने में लापरवाही दिखा रहा है। इसकी वजह से ग्रामीणों को बस सेवा का लाभ नहीं मिल पा रहा है।
विज्ञापन
यही कारण है कि देहरा में बस लेने के लिए ग्रामीणों को तीन किमी पैदल चलना पड़ता है। स्थानीय निवासी सोभिया राम, चैन लाल, गुरदियाल सिंह, बरफी राम, मुलख राज, ध्यान सिंह, जस्सा राम और राजू महाजन ने बताया कि काली माता मंदिर तक बस के न जाने से लोगों को परेशानी आ रही है।
विज्ञापन
लोगों को बस सुविधा तीन किलोमीटर दूर जाकर बस सेवा मिल रही है। लोगों ने बताया कि उन्होंने कई बार विभाग को बताया लेकिन आज तक कोई कदम नहीं उठाया गया है। बरसात में नालू में भूस्खलन होने से सड़क का डंगा गिर गया था। मगर लोक निर्माण विभाग दोबारा सिर्फ छोटे वाहनों के लिए मार्ग खोला है जबकि बडे़ वाहनों के लिए तीन माह से मार्ग बंद है। इसकी वजह से काली माता मंदिर तक बस नहीं पहुंच पा रही है। ।