{"_id":"5b6076674f1c1b66428b5143","slug":"111533048423-chamba-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डोम में इस्तेमाल किए जा रहे 13 सिलिंडरों को किया जब्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डोम में इस्तेमाल किए जा रहे 13 सिलिंडरों को किया जब्त
Updated Tue, 31 Jul 2018 10:27 PM IST
विज्ञापन
cylinder
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
चंबा। मिंजर मेले की दूसरी सांस्कृतिक संध्या में डोम में रखे सिलिंडर में आग लगने के बाद प्रशासन की नींद टूट गई है। सोमवार रात को हुई घटना के बाद प्रशासनिक अधिकारियों अमला चौगानों में लगे डोम की चेकिंग को पहुंचा। इस दौरान राजस्व और खाद्य आपूर्ति विभाग की टीम ने चौगान नंबर एक में लगे डोम के भीतर रखे 11 घरेलू सिलिंडर जब्त किए। जबकि दो नंबर चौगान के डोम में भी दो घरेलू सिलिंडर बरामद हुए हैं। हालांकि यह कार्रवाई मेले के पहले दिन होनी चाहिए थी। मगर प्रशासन सुरक्षा इंतजाम को जांच को लेकर लापरवाह बना रहा। अगर सोमवार को डोम में सिलिंडर की आग भड़क जाती, तो यहां भीतर रखे 11 सिलिंडर फट सकते थे। इससे बड़ी तबाही हो सकती थी।
नियमों के मुताबिक चौगान नंबर एक में खाने के स्टॉल प्रतिबंधित हैं। मगर कमाई करने के लिए खाने के स्टॉल लगाने की भी अनुमति दे दी गई है। इससे साफ जाहिर होता है कि प्रशासन मिंजर से पहले जो दावे कर रहा था। वह सभी दावे मेले के दौरान खोखले साबित हो गए हैं। चौगान में लगे डोम में ठेकेदारों ने अग्निशमन विभाग की एनओसी तक नहीं ली है। जो कभी भी बड़ी दुर्घटना का कारण बन सकती है। मेले में डोम में दुकानें लगाने से पहले दमकल विभाग की एनओसी लेना अनिवार्य है। दमकल टीम डोम में सुरक्षा के सभी प्रबंधों को निरीक्षण करती है। मगर इस बार ऐसा नहीं हुआ।
विज्ञापन