{"_id":"5b01a8334f1c1bd2408b6b81","slug":"111526835251-chamba-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सलूणी क्षेत्र की तीन पंचायतें सड़क से कोसों दूर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सलूणी क्षेत्र की तीन पंचायतें सड़क से कोसों दूर
Updated Sun, 20 May 2018 10:39 PM IST
विज्ञापन
road shimla
- फोटो : demo pics
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिनेश राणा
विज्ञापन
सलूणी (चंबा)। सलूणी क्षेत्र की तीन पंचायतें आज भी सड़क सुविधा को तरस रही हैं। इस वजह से 15 हजार आबादी को सड़क तक पहुंचने के लिए 15 किमी पैदल चलना पड़ता है। ग्रामीण सड़क बनाने के लिए सरकार और प्रशासन सहित विभाग से कई बार मांग कर चुके हैं।
मगर हर बार उन्हें आश्वासन ही मिले हैं। इसके बावजूद सड़क से जुड़ने का सपना ग्रामीणों का पूरा नहीं हो पाया। इसको लेकर ग्रामीणों में भारी रोष है। ग्रामीण चेत राम, होशियार सिंह, रमन कुमार, भागी राम, देसराज, मनोज कुमार, सुरेंद्र, बुधिया राम, किशोर और धर्मपाल ने बताया कि ग्राम पंचायत भडेला, खडजोता और हिमगिरी पंचायत को सड़क सुविधा से जोड़ने के लिए भडेला से लारा तक सड़क प्रस्तावित है। मगर सड़क का कार्य शुरू नहीं होने से ग्रामीणों को पैदल ही आवाजाही करनी पड़ रही है। ग्रामीणों ने कई बार ग्राम सभा में सड़क का प्रस्ताव पारित किया। उसे स्वीकृति के लिए प्रदेश सरकार और लोनिवि को भी भेजा।
विज्ञापन
मगर इन प्रस्तावों के पर आज तक कोई प्रतिक्रिया देखने को नहीं मिली। यही कारण है कि उपरोक्त पंचायतों के लोग अभी तक सड़क सुविधा से नहीं जुड़ पाए हैं। अगर गांव में कोई व्यक्ति बीमार होता है तो उसे पीठ या पालकी में बिठाकर सड़क तक पहुंचाना पड़ता है। यहां से उसे निजी वाहन और एंबुलेंस के जरिये स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाना पड़ता है। इसके चलते मरीज को समय पर उपचार भी नहीं मिल पाता। ग्रामीणों ने सरकार से मांग की कि उपरोक्त सड़क का जल्द निर्माण करवाया जाए।
विज्ञापन
सड़क की बनाई जा रही डीपीआर : पठानिया
अधिशाषी अभियंता अरुण पठानिया ने बताया कि उपरोक्त सड़क को बनाने के लिए डीपीआर तैयार की जा रही है। डीपीआर बनाकर मंजूरी के लिए सरकार को भेजी जाएगी। यहां से स्वीकृति मिलने के बाद सड़क का निर्माण कार्य शुरू हो पाएगा।