{"_id":"5aa164284f1c1bf17b8bb120","slug":"111520526376-chamba-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चंबा में पासपोर्ट ऑफिस खोलने को लेकर जताई खुशी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंबा में पासपोर्ट ऑफिस खोलने को लेकर जताई खुशी
Updated Thu, 08 Mar 2018 10:33 PM IST
विज्ञापन
passport
- फोटो : demo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंबा। चंबा जनहित संगठन ने चंबा-कांगड़ा सांसद के एनएच पर छह करोड़ खर्च करने की घोषणा का स्वागत किया है। इसके अलावा चंबा में पासपोर्ट ऑफिस खोलने को लेकर भी सांसद के बयान का स्वागत किया है। ऐसा होने से चंबा जिले की साढ़े पांच लाख आबादी को लाभ मिलेगा।
विज्ञापन
लोगों को पासपोर्ट बनाने के लिए दूसरे जिलों में भटकना नहीं पड़ेगा। जनहित संगठन के संयोजक शादीलाल शर्मा ने बताया कि उनका संगठन उपरोक्त दोनों मुद्दों पर लंबे समय से सरकार और सांसद से मांग कर रहा था। इसके लिए कई बार सरकार को पत्राचार भी किया गया। ऐसे में दोनों मुद्दों पर सांसद के बयान आने से जिले के लोगों में खुशी है। उन्होंने चंबा-कांगड़ा के सांसद शांता कुमार, प्रदेश सरकार का आभार व्यक्त किया है।
विज्ञापन