{"_id":"5a92f0054f1c1bff388ba1b8","slug":"111519579141-chamba-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चुराह की चार पंचायतों में बीस घंटे के बाद बहाल हुई बिजली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चुराह की चार पंचायतों में बीस घंटे के बाद बहाल हुई बिजली
Updated Sun, 25 Feb 2018 11:20 PM IST
विज्ञापन
electricity
- फोटो : demo pics
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
तीसा (चंबा)। चुराह उपमंडल के तहत चार पंचायतों में करीब बीस घंटों के बाद बिजली आपूर्ति बहाल हुई है। इससे ग्रामीणों ने राहत की सांस ली है। स्थानीय लोगों ने बताया कि शनिवार को बारिश के चलते दोपहर सात बजे बिजली गुुल हो गई थी। इसके चलते ग्रामीणों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने शनिवार रात अंधेरे में गुजारनी पड़ी। रविवार को दोपहर तीन बजे विद्युत बोर्ड आपूर्ति बहाल करने में कामयाब हुआ। जानकारी के अनुसार उपमंडल की ग्राम पंचायत तीसा द्वितीय, खजुआ और पद्दर और जुंगरा की आबादी करीब दस हजार है। ग्राम पंचायत खजुआ प्रधान यूनुस बेगम, पूर्व चंद, ध्यान सिंह, राधा देवी, कविता देवी, उत्तम चंद, हरी लाल, हेमराज, ओंकार सिंह, योगराज, राज कुुमार, प्रवीण कुुमार और रणजीत कुमार ने बताया कि उपमंडल में थोड़ी सी बारिश होने से विद्युत आपूर्ति ठप्प हो जाती है। इसका मुख्य कारण बिजली की तारों का पेड़ों पर लटकना है। ग्रामीणों ने बताया कि पेड़ों पर लटकाई गई तारों को खंभों में व्यवस्थित करने बारे वह कई बार विद्युत बोर्ड से आग्रह कर चुके हैं। मगर अभी तक बोर्ड ने ग्रामीणों की इस मांग को पूरा नहीं किया है। ग्रामीणों ने विद्युत बोर्ड से मांग की है कि विद्युत बोर्ड पेड़ों पर लटकी तारों को जल्द से जल्द खंभों में लगाएं। ताकि इस तरह बिजली अचानक गुल न हो सके। विद्युत बोर्ड के सहायक अभियंता रोशन लाल ने बताया कि देर शाम को बारिश और हवा की वजह से लाइनों में खराबी आ गई थी। उन्होंने कहा कि रविवार दोपहर बाद विद्युत आपूर्ति बहाल कर दी गई है।