{"_id":"5a84633a4f1c1b8d268ba0a5","slug":"111518625594-chamba-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चंबा मेडिकल कॉलेज में चार विशेषज्ञों ने किया ज्वाईन, हुए 100 डॉक्टर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंबा मेडिकल कॉलेज में चार विशेषज्ञों ने किया ज्वाईन, हुए 100 डॉक्टर
Updated Wed, 14 Feb 2018 09:56 PM IST
विज्ञापन
चंबा। पंडित जवाहर लाल नेहरू मेडिकल कॉलेज चंबा में एमबीबीएस के दूसरे सत्र के लिए डॉक्टरों की संख्या पूरी की जा रही है। हाल ही में मेडिकल कॉलेज में चार नए विशेषज्ञों की तैनाती हुई है। इनके अस्पताल में ज्वाइन करने से डॉक्टरों की संख्या 100 पहुंच गई है। अस्पताल में नए विशेषज्ञों के आने से जिला की साढ़े पांच लाख आबादी को लाभ मिलेगा।
एमबीबीएस के दूसरे सत्र को शुरू करने के लिए प्रबंधन के पास 130 डॉक्टर होने चाहिए। प्रबंधन द्वारा प्रदेश स्तर पर डॉक्टरों की भर्ती की जा रही है। मेडिकल कॉलेज का दूसरा सत्र सितंबर माह में शुरू होगा। तब तक अस्पताल में 130 डॉक्टरों की संख्या पूरी कर ली जाएगी। ऐसा मेडिकल कॉलेज प्रबंधन का दावा है। एमसीआई की टीम इसी माह चंबा मेडिकल कॉलेज का दौरा करेगी। इसके लिए प्रबंधन अपनी तैयारियों को पूरा करने में लगा है। मेडिकल कॉलेज में डॉक्टरों के पदों को भरने के साथ अन्य रिक्त पदों को भी भरा जा रहा है। ताकि एमसीआई की टीम अपने दौरे के दौरान चंबा में एमबीबीएस के दूसरे सत्र को शुरू करने की एलओपी (लैटर ऑफ परमिशन)प्रदान कर दे। अस्पताल में डॉक्टरों की संख्या बढ़ने से जिले के लोगों को हरेक बीमारी के विशेषज्ञ चंबा में मिलेंगे। उन्हें अपनी बीमारी का उपचार करवाने के लिए जिला से बाहर नहीं जाना होगा। इससे पहले चंबा में गंभीर बीमारी से ग्रसित मरीज पीजीआई या टांडा मेडिकल कॉलेज में उपचार करवा रहे थे। जिन्हें चंबा में विशेषज्ञों के आने से लाभ मिला है।
इन विशेषज्ञों ने दी ज्वाइनिंग
मेडिकल कॉलेज में हाल ही में दो सर्जनों ने ज्वाइन किया है। ज्वाइन करने वाले सर्जनों में डॉ. मोहम्मद अफजलुदीन और डॉ. अवतार सिंह गिल के नाम शामिल हैं। महिला विशेषज्ञ के रूप में अबीदा हसन ने अपनी ज्वाइनिंग दी है। वहीं ईएनटी के रूप में डॉ. विक्रम शर्मा ने अपना पदभार संभाला है।
विज्ञापन
कोट्स
मेडिकल कॉलेज प्राचार्य डॉ. अनिल ओहरी ने बताया कि चंबा मेडिकल कॉलेज में चार नए विशेषज्ञों की तैनाती हुई है। दूसरे सत्र तक मेडिकल कॉलेज में डॉक्टरों की संख्या 130 पहुंच जाएगी। जिसका सीधा लाभ चंबा वासियों को मिलेगा।