फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   बर्फबारी से आधा दर्जन रूट प्रभावित, तीन बसें फंसी

बर्फबारी से आधा दर्जन रूट प्रभावित, तीन बसें फंसी

Mon, 12 Feb 2018 10:47 PM IST
Updated Mon, 12 Feb 2018 10:47 PM IST
विज्ञापन
बर्फबारी से आधा दर्जन रूट प्रभावित, तीन बसें फंसी
snowfall - फोटो : demo pics

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

चंबा। चंबा में बारिश और बर्फबारी से जनजीवन पूरी तरह से अस्त व्यस्त हो गया है। बारिश और बर्फबारी की वजह से जिले के आधा दर्जन रूट बसों की आवाजाही के लिए बंद हो गए है। इसमें दो सरकारी और एक निजी बसें फंस गई है। इस वजह से यात्रियों को पैदल और छोटे वाहन से गंत्वय तक पहुंचना पड़ा। चंबा-गागला-धूलाड़ा मार्ग भूस्खलन होने से बंद हो गया। जबकि भरमौर-चंबा मार्ग बर्फबारी से लाहल के पास बंद हो गया है। इसके अलावा होली-बजोली लंगेरा-प्रियुंगल, तीस-बैरागढ़ और चंबा-जोत मार्ग बर्फबारी से बाधित होने से दो सरकारी और एक निजी बस फंस गई। बर्फबारी की वजह से पहाड़ियों ने बर्फ की सफेद चादर ओढ़ ली है। बस में सफर कर रहे यात्रियों में से अजय कुमार, सुरेंद्र, अजीत, चैन सिंह, रूप लाल, देवी प्रसाद, चैन सिंह, योग राज, कमल कुमार, हंस राज और रवि कुमार ने बताया कि सोमवार को बर्फबारी होने से बसें रास्ते में ही फंस गई है। इसकी वजह से उन्हें परेशानी उठानी पड़ी। हालांकि छोटी गाड़ियों के सहारे वह गंत्वय तक पहुंचे। गए। उन्होंने बताया कि जब वह बस स्टैंड से निकले, उस दौरान बारिश हो रही थी। मगर बीच रास्ते में अचानक बर्फबारी शुरू हो गई। देखते ही देखते सड़क पर 10 से 15 सेंटीमीटर तक बर्फ जम गई। सड़क पर बस के फिसलने का खतरे को देखते हुए चालकों ने बस को आगे ले जाने से मना कर दिया। आरएम चंबा शुगल कुमार ने बताया कि बारिश और बर्फबारी से आधा दर्जन रूट प्रभावित हुए हैं। इसमें एचआरटीसी की दो बसें फंस गई हैं। रूट बहाल होने पर बस सेवाओं को चालू करवाया जाएगा। फिलहाल जहां पर मार्ग खुला है वहां तक बसें भेजी जा रही है। जबकि बारिश और बर्फबारी से चंबा-खज्जियार, परेल-कोल्हड़ी, चंबा-जुम्महार,चंबा-साहो, चंबा-खज्जियार, लुडेरा-सुंगल, कीड़ी-लग्गा, चंबा-अप्पर परेल, मरेड़ी-सिल्लाघ्राट, चंबा-सिढकुंड़ मार्ग यातायात के लिए बाधित हुए थे। इन्हें लोनिवि ने दोपहर बाद तक यातायात के लिए बहाल कर दिया है।


किहार, तीसा की चोटियों में भारी हिमपात
जिले की ऊपरी चोटियों पर में रविवार रात को शुरू हुआ हिमपात का दौर सोमवार को भी जारी रहा। इससे ऊंची चोटियां बर्फ से लकदक हो गई है। पर्यटन नगरी डलहौजी के अधी आते डैनकुंड में दो फुट, लक्कमंडी में एक से डेढ़ फुट, आहला में छह इंच, पखरौरा में पांच से दस इंच तक बर्फबारी हुई है। क्षेत्र में बर्फ की सफेद चादर बिछने से अब होटल व्यवसायिओं के मुरझाए चेहरों पर भी रौनक लौट आई है। व्यवसायिओं को आगामी दिनों में अच्छा कारोबार होने की उम्मीद जागृत हुई है। इसके अलावा किहार सेक्टर में गढ़ माता, धार मंदराला, वन का गोठ, सौंणतीथ, फैजाल, पदरी जोत, मरालीधार, में ढाई से तीन फुट बर्फबारी हुई है। इसके अलावा निचले क्षेत्र के गांव पिछला डियूर, कंधवारा, भडेला, डांड, चणौतर, पुखरोग, लुहाड़ी, सूरी, किलोड़, जखराल, तलाई, भसुआ, चौंडी घोड़ी, लंगेरा, संघणी में भी बर्फबारी का क्रम जारी है। वहीं तीसा सेक्टर के अधीन आने वाली ऊपरी चोटियों बैरागढ़, साचपास, नोडलधार, सुईला, देहरा, दंतई में डेढ़ से तीन फुट तक बर्फबारी हुई है। इसके अलावा निचले गांव टेपा, देवीदेहरा, गयूला, जुनांस, मंगली, झझाकोठी, चांजू, देहरा, आयल, बणंतर में बर्फबारी जारी है। वहीं साहो के ऊपरी धाराओं दराटी धार, जुंगली जोत, बेइली जोत, सिल्लाघ्राट की ऊपरी चोटियों में पांच से लेकर दस इंच तक बर्फबारी हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed